• Fri. Mar 6th, 2026

हज़ारीबाग: पंदनवा टाण्ड़ के ग्रामीणों ने डीसी को सौंपा आवेदन*

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 10, 2022

 

प्रखंड के चेपा कला पंचायत अंतर्गत ग्राम जुगरा के चेपकला पंचायत अंतर्गत जुगरा के टोला पंदनवा टांड़ स्थित नव प्राथमिक विद्यालय पंदनवा टांड़ पोषक क्षेत्र के अनुसूचित जनजाति के ग्रामीणों ने उपायुक्त के नाम आवेदन देकर विद्यालय में पदस्थापित पारा शिक्षक रामदुलार कुमार साव के खिलाफ आवेदन दिया है।

ग्रामीणों का कहना है कि रामदुलार साव कि अनुपस्थित रहने के कारण हम आदिवासी समाज के बच्चे पठन-पाठन से वंचित रह जाते हैं। और इस तरह से बच्चों का भविष्य अंधकार में होता हुआ नजर आ रहा है। आवेदन में आगे लिखा है कि शिक्षक रामदुलार कुमार साव 22 अगस्त 2022 से लगातार अब तक निरंतर विद्यालय में अनुपस्थित हैं।

मामले को लेकर हम ग्रामीण प्रबंधन समिति के अध्यक्ष से इस बारे में पूछा तो उन्होंने कहा पारा शिक्षक रामदुलार कुमार साव मेरे व्हाट्सएप में 14 दिनों की छुट्टी का सूचना दिया था ।जबकि अब तक 17 दिन हो गया है। जिसकी कोई सूचना बाद में नहीं दिया गया है आए दिन इसी तरह की अनुपस्थिति विद्यालय में इनका लगा हुआ रहता है जिससे हम ग्रामीण जनता तंग आ चुके हैं। ग्रामीणों ने उपायुक्त से अनुरोध करते हुए कहा के बच्चों के भविष्य एवं पठन-पाठन की नियमित व्यवस्था करते हुए पारा शिक्षक रामदुलार साव पर कार्यवाही किया जाए एवं उनके स्थान पर किसी दूसरे शिक्षक को विद्यालय में पदस्थापित किया जाए ।

आवेदन की प्रतिलिपि प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को भी दिया गया है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *