• Fri. Mar 6th, 2026

करगली बाजार में मनी गणिनाथ जयंती, समाज की एकजुटता पर बल ।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 10, 2022

 

बेरमो
करगली बाजार में अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य परिवार की ओर से बाबा गणिनाथ गोविंद जी की जयंती भजनों की प्रस्तुति और झांकी के साथ मनायी गई। मौके पर बाबा की पूजा पंडित संतोष दीक्षित ने करायी। बाबा गणिनाथ का जयघोष से पूरा मंदिर परिसर समेत आस पास का वातावरण भक्ति में हो गया। यहां मुख्य अतिथि बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम से समाज में समरसता बढ़ती है। कहा कि समाज के विकास के लिए भवन का निर्माण कराया जाएगा। कहा कि समाज के लोगों ने जब भी हमें याद किया। वे हमेशा सेवा के लिए हाजिर रहे। आगे भी जब जरूरत होगी, खड़े रहेंगे। कहा कि हम सब हिंदुस्तानी हैं। हर धर्म आपसी भाईचारे और प्यार से रहने को सिखाता है। हिंदुस्तान में सर्व धर्म का सम्म है। गणिनाथ के बताए रास्ते पर चलें। विशिष्ट अतिथि डीआईजी उपेंद्र कुमार खेमका ने कहा कि करगली बाजार मेरा बचपन ता है, पुराना लगाव रहा है और आगे भी रहेगा। कहा कि विकास शिक्षा का स्थान महत्वपूर्ण है, इसलिए सभी लोग अपने बेटे, बेटियों को शिक्षित कर स्वावलंबी बनाएं। शिक्षा से ही व्यक्ति, समाज व राष्ट्र की तरक्की संभव है। संयोजक राजन साव ने कहा कि वैश्य समाज के उत्थान और समुचित विकास के लिए हमे बाबा गणिनाथ की आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करना होगा। समाज में बेहतर पढ़ाई करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। जयंती में बोकारो एवं प्रदेश के अन्य हिस्सों से भी लोग शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन संयोजक रघुवीर प्रसाद ने किया। मौके पर भाजपा बोकारो जिला मंत्री विक्रम पांडेय, बेरमो थाना प्रभारी रविंद्र कुमारसिंह, फुसरो नप अध्यक्ष राकेश सिंह उर्फ चुन्नू सिंह, उपाध्यक्ष छेदी नोनिया, उत्तम सिंह, राकेश सिंह, परवेज अख्तर, समाज के अध्यक्ष वार्ड पार्षद अनिल साव, उपाध्यक्ष मदन गुप्ता, महामंत्री रेखा देवी, सचिव सूरज गुप्ता, कोषाध्यक्ष अजय साव, कृष्ण कुमार, लीलाधारी गुप्ता, चिंटू खेमका, रोहित मित्तल, विनोद गोयल, दिलीप गोयल, आदि मुख्य रूप से उपस्थित हुए।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *