
बेरमो सीम व रामनगर के बीच हीरक रोड में चंदा वसूली को लेकर हुए मारपीट की घटना के आरोपी साहिल सिंह,अंकित वर्मा व मुकुल सिंह को गिरफ्तारी की मांग को लेकर शनिवार को बेरमो हाईवा एसोसिएशन के अध्यक्ष मंटू नायक के नेतृत्व में हाईवा ऑनर व पीड़ित युवक बेरमो थाना पहुँचे और जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। अध्यक्ष मंटू नायक ने कहा कि मारपीट के आरोपी पर कानूनी कार्यवाई किया जाय। आरोपियों ने बेरमो का माहौल खराब करने का प्रयास किया।

बेरमो थाना प्रभारी रविन्द्र सिंह ने कहा
थाना प्रभारी रवींद्र कुमार सिंह ने कहा कि मामले को गम्भीरता को देखते हुए पुलिस कार्यवाई में जुट गई है। बहुत जल्द आरोपियों पर कानूनी कार्यवाई की जाएगी। इस तरह अराजकता फैलाने का अधिकार किसी को नही दिया जायेगा।

मामला क्या है
अमलो बस्ती निवासी महावीर महतो अपने भाई रंजीत महतो के साथ शुक्रवार को कार से बोकारो थर्मल की ओर जा रहा था। इसी दौरान रामनगर बेरमो सिम के बीच हिरक रोड़ के समीप चंदा वसूली कर रहे युवक साहिल सिंह, अंकित वर्मा व मुकुल सिंह द्वारा सड़क पर जाम कर चंदा वसूली कर रहे थे। सड़क जाम क्यों लगा है पूछने पर युवकों ने अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट की। इस मारपीट की लिखित आवेदन बेरमो थाना में दी गई और जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की गयी।
बेरमो थाना पहुंचे लोग
मौके पर प्रमोद साव, अंशु राय, सीताराम, मो जावेद, निर्मल महतो, मनोज महतो, ललन सिंह, अरुण सिंह, प्रकाश महतो, अनिल महतो, टीपू महतो, सरयू कुमार, टुनटुन कुमार, मो अतहर आदि मौजूद थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
