• Fri. Mar 13th, 2026

शव लेने पहुंची शुभम की मां ने पुलिस पर उठाये सवाल, एनकाउंटर के दौरान पांव में गोली क्यों नहीं मारी?*

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 7, 2022

 

*धनबाद :* मंगलवार को मुथूट फाइनेंस में लूट की सूचना पर पुलिस पहुंची तो अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी. इसके जवाब में पुलिस की ओर से भी फायरिंग की गई, जिसमें शुभम उर्फ रॉबर्ट नामक अपराधी मारा गया. पुलिस ने शुभम के शव को एसएनएमएमसीएच में पोस्टमार्टम कराया. इसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया. शव लेने पहुंची शुभम की मां ने पुलिस पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि एनकाउंटर के दौरान पांव में गोली क्यों नहीं मारी गई.
शुभम की मां ने कहा कि गोली लगी तो तत्काल अस्पताल क्यों नहीं पहुंचाया गया. पुलिस ससमय शुभम को अस्पताल ले जाती तो उसकी जान बच सकती थी. लेकिन पुलिस ने हत्या करने की मंशा से गोली चलाई. पोस्टमार्टम हाउस के बाहर शुभम की मां और बहनें रोती बिलखती रही. अपराधी की मां ने कहा कि मेरा बेटा कोई आतंकवादी नहीं था. उन्होंने यह स्वीकार करते हुए कहा कि गलत संगत में पड़कर गलत रास्ता पकड़ लिया था. लेकिन पुलिस ने उसे सुधरने का एक मौका नहीं दिया. उन्होंने कहा कि पुलिस ने जिसे गिरफ्तार किया, उसे क्यों नहीं गोली मारी है.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *