• Tue. Feb 17th, 2026

ढोरी में कोल इंडिया सेफ्फी बोर्ड के सदस्य अख्तर उस्मानी ने ढोरी अस्पताल का किया निरीक्षण*

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 6, 2022

 

फुसरो: सीसीएल के केंद्रीय अस्पताल ढोरी में कोल इंडिया सेफ्फी बोर्ड के सदस्य अख्तर उस्मानी ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई कमियां पाई गई। सेफ्टी बोर्ड के सदस्य अख्तर उस्मानी ने कहा कि केंद्रीय अस्पताल ढोरी में काफी कमी है कहा कि अस्पताल में डायलिसिस मशीन पड़ी हुई है पर चलाने वाला कोई टेक्नीशियन नहीं है। जिसके कारण मजदूरों को इसका फायदा नहीं मिल पा रहा है मजदूर सीसीएल के अस्पताल में इलाज नही करा कर निजी अस्पताल में इलाज करा रहे है।

एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि अस्पताल के कोई भी डॉक्टर निजी प्रैक्टिस नहीं करने का प्रावधान है यदि किसी तरह की कोई शिकायत मिलती है तो उन पर कार्रवाई की जाएगी। कहा कि कोई सीसीएल के मजदूर उनके निजी क्लीनिक में जाकर इलाज करवाते है और लिखित आवेदन देते है तो उस डॉक्टर के ऊपर जरूर कार्रवाई की जाएगी और जो भी कमी पाई गई है। उसे जल्द से जल्द दूर करने की कोशिश किया जाएगा।

करगली रेस्ट हाउस में प्रबंधन के साथ किया वार्ता
कोल इंडिया सेफ्फी बोर्ड के सदस्य अख्तर उस्मानी,सीसीएल सेफ्रटी बोर्ड मेंबर राजेश कुमार सिंह, आईएसओ सीसीएल रांची मुख्यालय मनीश मोहन ने ढोरी और बीएडके प्रबंधक के साथ मजदूरों की समस्याओं को लेकर वार्ता किया कहा कि मजदूरों को शुद्ध पेयजल, स्वास्थ्य मजदूरों के बच्चों को अच्छी शिक्षा देने को लेकर वार्ता किया गया। कहा कि खनन के दौरान भी पूरी तरह से सुरक्षा का ध्यान रखा जाए।

मौके पर मुख्य रूप से ढोरी जीएम मनोज कुमार अग्रवाल, बीएण्डके जीएम एम.के राव एसओएम मेराज अहमद,
एसओ सेफ्रटी अरविंद शर्मा, एसओपी प्रतुल्ल कुमार, सुरक्षा पदाधिकारी सीताराम उईके, केन्द्रीय अस्पताल ढोरी के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डाँ. अरविंद कुमार,डाँ.आरएन झा, डाँ.पुनित कुमार,डाँ सादाब,क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी एसके झा, पीओ एकेकेओसीपी राजीव कुमार, पीओ कारो केडी प्रसाद, पीओ बोकारो एंड कारगली केआर सत्यार्थी, प्रबंधक कारो जीएन सिंह, प्रबंधक एकेकेओसीपी अनिल कुमार तिवारी, प्रबंधक बोकारो एंड कारगली बीपी साहु, सेफ्रटी आफिसर बीसी शुक्ला,सीसीएल सेफ्रटी बोर्ड मेंबर राजेश कुमार सिंह, आईएसओ सीसीएल रांची मुख्यालय मनीश मोहन, एसओएम मेराज अहमद, एसओ सेफ्रटी अरविंद शर्मा, एसओपी प्रतुल्ल कुमार, सुरक्षा पदाधिकारी सीताराम यूके,गजेंन्द्र सिंह, संतोष कुमार ओझा, जीएम यूनिट सचिव बीरेंद्र तिवारी, कारो परियोजना सेफ्रटी मेंबर बच्चन सिंह उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *