
बेरमो
सीसीएल ढोरी प्रक्षेत्र के बन्द पिछरी कोलियरी को चालू करने को लेकर शनिवार को पिछरी उत्तरी पंचायत सचिवालय में त्रिपक्षीय वार्ता हेतु बैठक आयोजित किया गया। यहां उपस्थित सभी लोगों ने कोलियरी चालू करने में हो रही अड़चनों पर अपनी अपनी बात को रखा। त्रिपक्षीय वार्ता में रैयतों को जमीन बदले मिलने वाली नियोजन, मुआवजा व पुर्नवास पर चर्चा की गई।
यहां पेटरवार सीओ ब्रजेश श्रीवास्तव, थाना प्रभारी विनय कुमार, विस्थापित नेता कांशीनाथ सिंह, सूरज महतो, भाजपा नेता देवीदास, पूर्व मुखिया छत्रधारी मिश्रा, सहित अमलो पीओ बीरेंद्र प्रसाद गुप्ता, जीएम ऑपरेशन मेराज अहमद, सहित सीसीएल के अधिकारी के अलावे काफी संख्या में पिछरी, जामटांड़, टुंगरी कुल्ही व हथिया पत्थर के रैयत ग्रामीण महिला पुरुष उपस्थित हुए।
विस्थापित नेता कांशीनाथ सिंह ने कहा कि रैयतों को उसका वाजिव हक व अधिकार दिए बगैर कोलियरी चालू करने पर प्रबंधन अड़े है। सीसीएल अधिकारी रटे रटाये बात कर रहा है। आरआर पॉलिसी की बात करते है। कहा कि प्रबंधन जिस पॉलिसी की बात उसका कागजात साथ मे नही लाये। सिर्फ मौखिक बयान दिया जा रहा है। 34.34 एकड़ जमीन पर काम चालू करना चाहता है। जब तक रैयतों को नियोजन मुआवजा व पूर्णवास नही दिया जाएगा तब तक किसी भी हालत में कोलियरी चालू नही होने देंगे।
विस्थापित संघर्ष समन्वय समिति के अध्यक्ष सूरज महतो ने कहा कि पेटरवार सीओ और सीसीएल के अधिकारी बिना कागजात के बैठक में आंकड़ा पेश किया। प्रबंधन त्रिपक्षीय वार्ता के प्रति गम्भीर नही है। ऐसे में विस्थापितों के हक व अधिकार कैसे मिलेगा। जबकि विस्थापित की ओर से रैयतों ने कागजात के साथ में बैठक में भाग लिया गया था। कहा है कि जमीन से संबंधित वार्ता में बिना कागज के अधिकारी लोग पहुंचना कही न कही बैठक के महत्व को कम करता है।
पेटरवार सीओ ब्रजेश श्रीवास्तव ने कहा कि कोलियरी से संबंधित रैयतों का जमीन सत्यापन का कार्य किया जा रहा है। सभी को नियम के तहत उसका अधिकार कैसे मिले इस पर विचार विमर्श किया जाएगा। कहा कि सीसीएल अधिकारी कोलियरी से सम्बंधित 34. 34 एकड़ जमीन का कागजात अंचल कार्यालय में जमा करे। कहा कि बिना कागजात के कोई भी काम उक्त जमीन पर नहीं किया जा सकता।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
