• Sat. May 16th, 2026

अंतर्राष्ट्रीय चैरिटी दिवस हर साल 5 सितंबर कोअंतरराष्ट्रीय दान दिवस यानी इंटरनेशनल चैरिटी डे मनाया जाता है।*

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 5, 2022
crescent ad

 

इस दिन भारत में शिक्षक दिवस भी मनाया जाता है। इसे सबसे पहली बार हंगरी में मनाया गया था। इसके बाद संयुक्त राष्ट्र संघ ने 2012 में हर साल 5 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय दान दिवस मनाने की घोषणा की। उस समय से हर साल 5 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय दान दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य जरूरतमंदों की सहायता करना है। इसके लिए दान दिया जाता है। भारत में दान की प्रथा प्राचीन काल से है।*

*अंतरराष्ट्रीय दान दिवस का इतिहास*

*भारत में प्राचीन समय से दान देने और लेने की प्रथा है। वैदिक काल में ब्राह्मण भिक्षा याचन करते थे। जबकि लोग उन्हें दान देकर कृतार्थ होते थे। जबकि गुरुकुल में भी शिक्षा हेतु दक्षिणा देने की प्रथा है। ऐसा कहा जाता है कि मानव जीवन में सबसे बड़ी सेवा परोपकार और दान है। इस मद्देनजर हंगरी में 2011 में संसद में एक विधेयक पेश किया, जिसमें दान इकठ्ठा करने का उल्लेख था। इस विधेयक को सर्वसम्मिति से पास कर दिया गया।*

*अंतरराष्ट्रीय दान दिवस का महत्व*

*अंतरराष्ट्रीय दान दिवस का उद्देश्य केवल और केवल जरूरतमंदों की मदद करना और गरीबी हटाना है। इसके लिए यूनिसेफ ने एक संकल्प भी पारित किया है। इस संकल्प पत्र के अनुसार, 2030 तक दुनिया को गरीबी से मुक्त करना है। दुनिया में कई ऐसे देश हैं जो पिछड़े हैं। इन देशों में गरीबी अपने चरम पर है। इन देशों की मदद करना हमारी नैतिक जिम्मेवारी है। इसके लिए दान लेकर जरूरतमदों को आर्थिक सहयोग किया जाता है। इसके साथ ही समाज में पिछड़े और गरीब लोगों की भी सहायता करनी चाहिए।*


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *