
*झरिया :* बोर्रागढ ओपी क्षेत्र के गोपाली चक के समीप जंगल में शुक्रवार 2 अगस्त की दोपहर को एक व्यक्ति का शव देखा गया जिससे पूरे क्षेत्र मे सनसनी फैल गई. इसके गर्दन में चाकू मारने का निशान था जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है.घटना स्थल से चाकू का कभर और रुद्राक्ष माला मिला है. साथ ही सड़क किनारे मृतक की बाइक खड़ी थी .

वही देखते ही देखते स्थानीय लोगों की काफी भीड़ जुट गई. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना बोर्रागढ़ ओपी पुलिस को दी. सूचना पाकर बोर्रगढ ओपी पुलिस युवक की पहचान झारिया शमसेर नगर रहने वाले रियाज़ नामक युवक है.

सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गये है.जो शव की पहचान कर हत्या की बात कह रहे हैं. वही बोर्रागढ़ ओपी प्रभारी सौरभ चौबे ने कहा की सड़क किनरे झाड़ी में शव मिला है जांच पड़ताल की जा रही है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया हैं. आगे की कार्रवाई की जा रही हैं.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
