• Fri. Mar 13th, 2026

धनबाद – पोषण रथ से मिलेगी स्वास्थ्य, शिक्षा और ट्राइबल फ़ूड की जानकारी- डीसी ने हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया।*

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 2, 2022

डीसी संदीप सिंह के नेतृत्व में 2 सितंबर को पोषण माह जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया. डीसी ने हरी झड़ी दिखाकर समाहरणालय से जागरूकता रथ को रवाना किया. इस अवसर पर उन्होंने लगातार से कहा कि एक से 30 सितंबर तक यह अभियान चलेगा. इसके लिए चार थीम बनाए गए हैं. जिसमें महिलाओं के स्वास्थ्य, बच्चों के स्वास्थ्य, प्री शिक्षा और ट्राइबल फ़ूड शामिल है.
जिले में चल रही स्वास्थ्य सुविधाओं का महिलाओं को कितना लाभ मिल रहा, यह जानकारी जमा की जाएगी. फीडबैक के अनुसार स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार किया जाएगा. इस दौरान ट्राइबल फ़ूड के बारे में भी महिलाओं को जानकारी दी जाएगी. रिसर्च से यह पता लगाया गया है कि यह फ़ूड काफी पौष्टिक है. डीसी ने कहा कि प्रचार-प्रसार के लिए शहरी क्षेत्र में ग्यारह रथ रवाना किए गए हैं. दस प्रखंड में एक-एक रथ प्रचार-प्रसार का काम करेगी. समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेह कश्यप और सभी प्रखंड पदाधिकारी इस अभियान की देख-रेख करेंगे. आंगनबाड़ी सेविका भी लोगों को प्रेरित करने का काम करेगी. इस दौरान आंगनबाड़ी सेविकाओं ने डीसी ऑफिस से रणधीर वर्मा चौक तक रैली भी निकाली. डीसी ने सभी सेविकाओं को शपथ दिलाई, हस्ताक्षर किया और सेल्फी फाइंट पर तस्वीरें खिंचवाई. कार्यक्रम में सभी वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *