

मकोली सेंट्रल कॉलोनी स्थित ऑफिसर्स क्लब जनता मजदूर संघ ढोरी क्षेत्र का कार्यकर्त्ता मिलन समारोह।
बेरमो/फुसरो
ढोरी क्षेत्र के जनता मजदूर संघ का कार्यकर्त्ता मिलन समारोह मकोली सेंट्रल कॉलोनी स्थित ऑफिसर क्लब में किया गया। जिसकी अध्यक्षता ढोरी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष धीरज कुमार पांडेय और संचालन ढोरी क्षेत्र के क्षेत्रीय सचिव विकास कुमार सिंह, ने किया। मुख्य अतिथि सीसीएल जेसीसी सदस्य कमलेश सिंह, विशिष्ट अतिथि वेलफेयर बोर्ड सदस्य सुखदेव प्रसाद, सेफ्टी बोर्ड सदस्य रविंद्र कुमार सिंह आदि मुख्य रूप से शामिल हुए। इसके बाद नेताओं ने अपने संबोधन में वरीय नेताओं के समक्ष समस्याओं को अवगत कराया। समस्या सुनने के बाद मुख्य अतिथि जेसीसी सदस्य कमलेश प्रसाद ने अपने संबोधन में केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी सरकार देश को बर्बाद करने में जुटी हुई है और सभी संपदा को बेचने में लगी हुई है। मजदूरों का सर्वांगीण हित,उनकी आवाज और हक की लड़ाई को मजबूत करना ही उनका लक्ष्य है। वेलफेयर बोर्ड के सदस्य सुखदेव प्रसाद और सेफ्टी बोर्ड के सदस्य रविंद्र कुमार सिंह ने कहा कि मजदूर के हित को कहीं भी अनदेखा नहीं होने दिया जाएगा। मजदूर ही यूनियन का रीढ़ हैं। कहा कि 11 वा वेतन औऱ सलाना बोनस समझौता मजदूर हित मे होगा। इसके बाद चपरी रेस्ट हाउस में ढोरी जीएम मनोज कुमार अग्रवाल ने आए हुए सभी नेताओं को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। मौके पर जोनल सचिव ओमप्रकाश सिंह उर्फ टीनू सिंह, उपाध्यक्ष राजेश यादव, कार्यकारिणी सदस्य ब्रज किशोर महतो, दीपक कुमार, विभा सिंह, जितेंद्र कुमार ठाकुर, आशीष संगीता कुमारी झा, मुकेश कुमार सिंह, नवीन कुमार श्रीवास्तव, प्रतोष कुमार राय, संगीता देवी, फुलवासन, रॉकी कश्यप, पवन कुमार पांडे, राजेश नोनिया, अशोक कुमार, मदन हांसदा, सोनू कुमार, उमेश शर्मा, उज्जवल मुखर्जी, वीरेंद्र वर्मा, रजनी देवी, टुलरिया देवी, प्रमिला देवी, अनूप बाउरी, राजेंद्र मोहली, शिवकुमार, जगदेव, किशोरी नायक, श्याम सुंदर, सूरज, भोला यादव आदि कार्यकर्ता मैजूद थे।

There is no ads to display, Please add some





Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com