
*पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार करने वाले किसी भी आरोपी को बख्शा नही जायेगा : एसएसपी*

*पत्रकारों का प्रतिनिधि मंडल एसएसपी, नगर आयुक्त व पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता से मिला*

*धनबाद :* बाघमारा के खरखरी तथा तोपचांची मे पत्रकार के साथ बीते दिनो आसमाजिक तत्वो द्धारा किये गये र के मामलो को लेकर सोमवार को धनबाद तथा कतरास प्रेस क्लब के एक प्रतिनिधि मंडल एसएसपी संजीव कुमार से मिले .
दोनो मामलो को प्रतिनिधि मंडल ने विस्तार से उठाते हुऐ घटना मे संलिप्त आरोपियो पर कार्यवाही की मॉग किया . प्रतिनिधि मंडल की पुरी बात सुनने के बाद एसएसपी संजीव कुमार ने कहा कि पत्रकार निर्भिक होकर अपना कार्य करे . पत्रकार के साथ दुर्ब्यवहार करने वाले किसी आरोपी को बख्शा नही जायेगा . चिन्हित कर एैसे लोगो को जेल भेजने का काम पुलिस करेगी . उन्होने तुरंत मधुबन थानेदार बिनोद कुमार को दुरभाष पर आरोपियो को चिन्हित कर उनके खिलाफ कडी कार्यवाही करने का निर्देश दिये . प्रतिनिधि मंडल मे धनबाद प्रेस कल्ब के अध्यक्ष अशोक कुमार , महासचिव गंगेश गुजन , रविकांत झा , प्रेस कल्ब कतरास के अध्यक्ष इन्द्रजीत पासवान , प्रवक्ता जितेन्द्र कुमार जितु , शंकर चौधरी आदि शामिल थे .
दुसरी ओर प्रेस कल्ब कतरास मे पेयजल की सुविधा मुहैया कराने को लेकर कतरास प्रेस क्लब के प्रतिनिधि मंडल ने वेकारबॉध स्थित पीएचडी कार्यालय में कार्यपालक अभियंता भिखराम भगत से भेटकर उन्हे क्लब मे जल संयोग जल्द से जल्द लगाने की मॉग किया . मिलने पहुँचे प्रतिनिधि मंडल को कार्यपालक अभियंता ने प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द जल संयोग लगवाने का आशवासन दिये . इस दौरान उन्होने तत्काल विभाग के कर्मियो को कल्ब जल संयोग का निर्देश दुरभाष से दिये . कार्यपालक अभियंता से मिलने प्रेस क्लब कतरास के अध्यक्ष इन्द्रजीत पासवान , उपाध्यक्ष सोहन कुमार विश्वकर्मा , महासचिव विनोद रजक , प्रवक्ता जितेन्द्र कुमार जितु , कोषाध्यक्ष जितेन्द्र पासवान , कार्यलय प्रभारी सुमन सिंह शामिल थे .
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
