• Thu. Mar 5th, 2026

हज़ारीबाग: रक्षाबंधन से पूर्व प्रजापति ब्रह्मकुमारी की बहन ने सदर विधायक के कलाई पर बांधी स्नेह की डोर*

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Aug 6, 2022

 

प्रजापति ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, हजारीबाग ईकाई की बहन ने रक्षाबंधन से पूर्व शनिवार को सदर विधायक मनीष जायसवाल के कार्यालय कक्ष में पहुंचकर उनके कलाई में राखी रूपी स्नेह की डोर रक्षा सूत्र बांधी। इस दौरान विधायक श्री जायसवाल ने माता- बहनों के साथ- साथ संपूर्ण समाज व देश के हित और रक्षा के लिए सदैव कार्य करने का संकल्प लिया l
रक्षा सूत्र बांधने से पूर्व ब्रह्मकुमारी बहन हर्षा द्वारा शांति पाठ किया तत्पश्चात तिलक- चंदन लगाने के बाद रक्षा सूत्र बांधा।

ब्रह्मकुमारी बहन हर्षा ने आगामी 10-14 सितंबर 2022 तक ब्रह्मकुमारी शांतिवन, आबू रोड़, राजस्थान में आयोजित होने वाले ग्लोबल समिट -2022 के शामिल होने हेतु विशेष आमंत्रण पत्र भी दिया ।

ब्रह्मकुमारी बहन हर्षा ने आत्मा से परमात्मा के मिलन के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि वर्तमान समय में इंसान अपने में खो जाता हैl उसे परमात्मा का कोई ध्यान नहीं है। सुख की चाह में वह भटक रहा है। वह सुख परमात्मा के मिलन से ही संभव है। शिव की शरण में आने व एकाग्रचित्तता से ही मानव का कल्याण हो सकता है ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *