
*हज़ारीबाग: एनसीसी 22 झारखंड बटालियन कार्यालय का ग्रुप कमांडर ने किया वार्षिक प्रशासनिक निरीक्षण*

हजारीबाग : एनसीसी 22 झारखंड बटालियन कार्यालय का शनिवार को हजारीबाग ग्रुप के ग्रुप कमांडर कर्नल ओमकार सिंह ने वार्षिक प्रशासनिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित एएनओ एवं पीआई स्टाफ से परिचय प्राप्त किया। ग्रुप कमांडर कर्नल सिंह ने कार्यालय में एनसीसी 22 झारखंड बटालियन के एडम ऑफिसर कर्नल विक्रम कश्यप एवं एनसीसी 5 गर्ल्स, धनबाद के कमांडिंग आफिसर कर्नल रामानुज सिंह के साथ पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से सभी पहलुओं पर अद्यतन जानकारी प्राप्त की।

इसके पश्चात ग्रुप कमांडर ने बटालियन कार्यालय के सभी शाखाओं का निरीक्षण कर वस्तु स्थिति से अवगत हुए। कार्यालय के मोटिवेशनल कक्ष में सेनीलेटर फायरिंग की भी प्रस्तुति की गई। विदित हो कि सेनीलेटर फायरिंग की व्यवस्था एकमात्र हजारीबाग ग्रुप के एनसीसी 22 झारखंड बटालियन में की गई है। इससे हजारीबाग ग्रुप अंतर्गत सभी बटालियन के कैडेट्स राइफल शूटिंग प्रशिक्षण से लाभान्वित होंगे। इस अवसर पर सूबेदार मेजर अशोक कुमार समेत मार्खम कॉलेज, केबी वीमेंस कॉलेज, संत कोलंबा कालेज के कैडेट्स उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
