• Thu. Mar 5th, 2026

हज़ारीबाग: सखी मंडल की दीदियों ने चलाया जागरूकता अभियान,हर घर तिरंगा फ़हराने के लिए किया प्रेरित*

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Aug 3, 2022

*हज़ारीबाग: सखी मंडल की दीदियों ने चलाया जागरूकता अभियान,हर घर तिरंगा फ़हराने के लिए किया प्रेरित*

बरही (हजारीबाग) : बरही में आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत आजीविका संकुल संगठन जेएसपीएलएस की दीदियों ने बुधवार को जागरूकता रैली निकाली। तिरंगा झंडों के साथ निकाली गई इस जागरूकता रैली को बरही बीडीओ क्रिस्टीना रीचा इंदवार, सांसद प्रतिनिधि गणेश यादव, जेएसएलपीएस के बीपीएम दीपक कुमार, पूर्व जिप प्रतिनिधि मो क्यूम, मुखिया प्रतिनिधि छोटन ठाकुर, भंडारो मुखिया प्रतिनिधि सकलदेव यादव आदि ने भारत माता की जय के नारों के साथ रवाना किया।

उक्त रैली में शामिल सखी मंडल की दीदियों ने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर बरही चौक के चारों मुख्य मार्गों में भ्रमण करते हुए वापस प्रखंड परिसर पहुंचे। बीडीओ ने कहा की अमृत उत्सव के अवसर पर 13 अगस्त से 15 अगस्त तक सभी लोग अपने अपने घर में तिरंगा झंडा लगाएं।

कार्यक्रम में जेएसपीएलएस के बीपीएम दीपक कुमार, सीसी रखी कुमारी, आईपीआरपी ललिता कुमारी एवं सीएलएफ अध्यक्ष कवित्री देवी, सचिव भारती देवी, कोषाध्यक्ष किरण देवी, लेखापाल सकुंती देवी, बैंक सखी रिंकू देवी,माया देवी, सोनाली प्रवीन व ईसी सदस्य मीना, पूजा, सुषमा,गायत्री,रूबी, निशा, सुमन, किरण, मंजू, पुतुल, रिंकी, सुनीता,उर्मिला,आरती, देवांति आदि महिलाएं शामिल थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *