• Tue. Jan 13th, 2026

भारतीय मजदूर संघ के 67 वां स्थापना दिवस धनबाद स्थित कोयला नगर के सामुदायिक भवन में सम्पन्न,अध्यक्ष बलदेव महतो ने की अध्यक्षता*

ByAdmin Office

Jul 24, 2022

धनबाद: भारतीय मजदूर संघ के 67 वां स्थापना दिवस धनबाद स्थित कोयला नगर के सामुदायिक भवन में काफी धूमधाम के साथ मनाया गया।

जिस कार्यक्रम में केंद्र से लेकर प्रदेश स्तर के नेताओं ने भाग लिया। जिसकी अध्यक्षता BMS के धनबाद जिलाध्यक्ष बलदेव महतो ने किया तथा संचालन धर्मजीत चौधरी ने किये।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय मजदूर संघ के फैक्ट्री एवं पॉटरी मजदूर के धनबाद जिला अध्यक्ष अभिमन्यु कुमार, विकास उपाध्याय ,रवि शंकर शर्मा, सूरज भगत, प्रवीण यादव, अब्दुल रशीद, अमित मिश्रा, अमित सिंह ,नवीन कुमार, श्रवण कुमार उपास्थि थे।

इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के नेताओं ने मज़दूरों के हित और उसके कल्याण के लिये नियोक्ता कंपनी को नीति बनाने की बात कही।


स्थापना दिवस पर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए बलदेव महतो ने कहा कि मज़दूरों का यह संघटन हमेशा मज़दूरों के हित के लिए संघर्ष करता रहा है।आज देश के तकदीर और भारत के विकास में मज़दूरों का बहुत बड़ा योगदान है इसी लिए मज़दूर के हित के लिए हमेशा उनके नियोक्ता को सोचना चाहिए।क्योंकि अगर मज़दूर खुश होंगे तभी उत्पादन बढ़ेगा।

उन्होंने मज़दूर भारतीय मजदूर संघ के कार्यक्रम , नीति और अब तक के उपलब्धि पर भी प्रकाश डाला।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *