• Fri. Apr 3rd, 2026

अग्निपथ’ के विरोध में धधक उठा बिहार, कई ट्रेनों में लगाई आग*

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jun 17, 2022
crescent ad

*‘अग्निपथ’ के विरोध में धधक उठा बिहार, कई ट्रेनों में लगाई आग*

*पटना :* सेना में भर्ती के लिए केंद्र सरकार की अग्निपथ स्कीम का देश के कई राज्यों में विरोध हो रहा है। दिल्ली, यूपी, बिहार, हरियाणा, राजस्थान और उत्तराखंड में प्रदर्शनकारी सड़क पर उतर बवाल काट रहे हैं। इस स्कीम का सबसे ज्यादा विरोध बिहार में किया जा रहा है। स्कीम के विरोध में बमके प्रदर्शनकारियों ने विभिन्न जिलों में कई ट्रेनों में आग लगा दी।

आरा स्टेश पर पत्थरबाजी भी की गई। यहां पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। वहीं, कैमूर में भी में इंटरसिटी एक्रप्रेस को आग के हवाले कर दिया गया। कई जिलों में लोग सड़क पर टायर जलाकर प्रदर्शन कर रहे हैं। जमकर नारेबाजी की जा रही है। युवा इस स्कीम को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शन के कारण बिहार में लगभग 22 ट्रेनों को रद्द कर देने की सूचना है।

यहां याद दिला दें कि बीते मंगलवार को अग्नीपथ स्कीम का ऐलान किया गया था। बुधवार सुबह से ही बिहार के कई जिलों में छात्रों ने इसके खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। वहीं गुरुवार यानी आज फिर से मुंगेर, कैमूर, सहरसा, छपरा, गोपालगंज समेत कई जिलों में छात्र बवाल कर रहे हैं


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *