• Thu. Mar 5th, 2026

झारखंडः रामगढ़ में दिखी पति की हैवानियत, पत्नी को बुरी तरह पीटा*

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

May 18, 2022

*झारखंडः रामगढ़ में दिखी पति की हैवानियत, पत्नी को बुरी तरह पीटा*

झारखंडः रामगढ़ में दिखी पति की हैवानियत, पत्नी को बुरी तरह पीटा; ईंट से कुचल दिया चेहरा
स्थानीय पुलिस ने अनिल सोनी को हिरासत में ले लिया और उसकी पत्नी को प्राथमिक उपचार के लिए सीसीएल अस्पताल भुरकुंडा भेजा गया।

गंभीर स्थिति होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे रिम्स रेफर कर दिया गया।
रामगढ़ जिले के भुरकुंडा थाना क्षेत्र में एक दिल दहलाने वाली घटना हुई है। भुरकुंडा थाने से महज आधा किमी की दूरी पर स्थित जय प्रकाश नगर निवासी अनिल सोनी ने बुधवार की सुबह अपने घर का दरवाजा अंदर से बंद कर पत्नी रिंकी देवी को खूब पीटा।

पिटाई के बाद भी उसका मन नहीं भरा तो वह बेसुध पत्नी के चेहरे को ईंट मार कर कुचल दिया। यह पूरी घटना उसके घर की छत से पड़ोसी मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया।

*आरोपी पति को पुलिस ने लिया हिरासत में*

स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना भुरकुंडा पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने के बाद किसी तरह उसकी पत्नी को पति के कहर से बचाया गया। पुलिस को भी घर का दरवाजा खुलवाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

मामले में स्थानीय पुलिस ने अनिल सोनी को हिरासत में ले लिया और उसकी पत्नी को प्राथमिक उपचार के लिए सीसीएल अस्पताल भुरकुंडा भेजा गया। गंभीर स्थिति होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे रिम्स रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार रिंकू देवी की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है।

एक दिन पहले थाने में हुई शिकायत, पुलिस ने नहीं की कार्रवाई घटना की सूचना मिलने के बाद महिला रिंकू देवी का भाई मोहन सोनी भी थाना पहुंचा।

उसने बताया कि अनिल सोनी अक्सर उसकी बहन से मारपीट करता रहता है। मंगलवार शाम को भी मारपीट को लेकर भुरकुंडा थाना में शिकायत की गई थी। लेकिन पुलिस ने मामले में कोई कदम नहीं उठाया।

पुलिस ने जरा भी गंभीरता नहीं दिखाई बल्कि आरोपी पति को ऐसे ही छोड़ दिया गया। थाना में ही आरोपी ने पत्नी को जान से मारने की धमकी दी थी। हालांकि पुलिस इस बात की पुष्टि नहीं कर रही हैं। अनिल और रिंकू के दो छोटे बच्चे भी हैं। अब पुलिस कार्रवाई करने की बात कह रही है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *