• Sun. Feb 15th, 2026

हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार ज्येष्ठ मास वर्ष का तृतीय माह होता हैं, ज्येष्ठ मास के स्वामी मंगल माने जाते हैं

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

May 17, 2022

 

*हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार ज्येष्ठ मास वर्ष का तृतीय माह होता हैं, ज्येष्ठ मास के स्वामी मंगल माने जाते हैं*

ज्येष्ठ माह का आरंभ 17 मई से है और समापन 14 जून को है।

*वर्ष 2022 मे ज्येष्ठ महीने की विशेषता  यह है कि इसका प्रारंभ और समापन दोनों मंगलवार के दिन होगा।*

इस वर्ष 17 मई, 24 मई, 31 मई, 7 जून और 14 जून को बड़े मंगल पड़ रहे हैं।

*ज्येष्ठ मास मंगलवार को बड़ा मंगलवार कहने की वजह:-*

पौराणिक हिंदू धर्मग्रंथों के अनुसार त्रेता युग में दशरथ पुत्र भगवान श्री राम पहली बार हनुमान जी से ज्येष्ठ महीने के मंगलवार को ही मिले थे, इसलिए इसे बड़ा मंगलवार के नाम से जाना जाता है।

*बड़ा मंगल का महत्व:-*

ज्येष्ठ मास के स्वामी मंगल माने जाते हैं, ज्येष्ठ मास के बड़े मंगलवार या बुढ़वा मंगल को हनुमान जी की पूजा अर्चना और व्रत आदि का विशेष महत्व है।

श्री हनुमानजी के भक्तों को भगवान जी की कृपा, बल-बुद्धि-विद्या तथा पराक्रम को प्राप्त करने हेतु   प्रेत बाधा, दुखों और कष्टों से निवारण के लिए इस महीने के प्रत्येक मंगलवार को भगवान हनुमानजी की विशेष आराधना तथा व्रत इत्यादि अवश्य रखना चाहिए।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *