• Sat. Nov 28th, 2026

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुण्डा के जमशेदपुर स्थित घोड़ाबांधा आवास पहुंचकर उनकी माताजी स्व. सायरा मुण्डा जी को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Nov 27, 2026
जमशेदपुर । मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज जमशेदपुर के घोड़ाबांधा स्थित झारखंड के पूर्व केन्द्रीय मंत्री सह पूर्व सीएम अर्जुन मुण्डा के आवास पहुंचे और उनके स्मृति शेष माताजी स्व० सायरा मुण्डा के चित्र पर पुष्पांजलि कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
मुख्यमंत्री के साथ उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कल्पना सोरेन भी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा की शांति और श्री चरणों में स्थान देने की प्रार्थना की। साथ ही, उन्होंने अर्जुन मुण्डा एवं उनके शोक संतप्त परिवारजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की।
इस दु:खद घड़ी में उन्हें धैर्य, साहस व संबल प्रदान करने की कामना की।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को जमशेदपुर के घोड़ाबांधा स्थित हैलिपैड पहुंचने पर स्थानीय प्रशासन द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। साथ ही उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक एवं स्थानीय प्रशासन के अन्य पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *