• Fri. Nov 27th, 2026

गम्हरिया में जिला स्तरीय झारखंड स्थापना दिवस समारोह आयोजित, प्रतिभागियों ने बिखेरा प्रतिभा का जलवा*

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Nov 27, 2026
सरायकेला : झारखंड शिक्षा परियोजना, सरायकेला-खरसावां के तत्वावधान में शुक्रवार को डायट गम्हरिया में “झारखंड स्थापना दिवस समारोह : विरासत, प्रगति और आकांक्षाओं का उत्सव 2026-27” का भव्य आयोजन किया गया।
इस जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिले के सभी प्रखंडों के सरकारी विद्यालयों से चयनित विजेता छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
समारोह में उपस्थित जिला शिक्षा पदाधिकारी अमित कुमार ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सभी प्रखंडों के विद्यार्थी काफी ऊर्जावान और उत्साहित हैं और उनका प्रदर्शन बेहद सराहनीय है। उन्होंने कहा कि शिक्षा प्रणाली में पाठ्यक्रम के साथ-साथ ऐसी सह-शैक्षणिक गतिविधियां बच्चों के समग्र और समावेशी विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। डीईओ ने सभी प्रतिभागियों को झारखंड स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए अग्रिम बधाई दी।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अलका लकड़ा ने बताया कि राज्य कार्यालय के निर्देशानुसार पहले विद्यालय और प्रखंड स्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थीं, जिनके प्रथम विजेताओं को इस एक दिवसीय जिला स्तरीय समारोह में शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि कक्षा 6 से 8 और कक्षा 9 से 12 के दो अलग-अलग वर्गों में निबंध, पेंटिंग, क्विज, नृत्य, गायन, ड्रामा और कथा वाचन जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई जा रही हैं। सभी विधाओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को अतिथियों के हाथों पुरस्कृत किया जाएगा। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधीक्षक सहित कई शिक्षाविद व शिक्षक मौजूद रहे।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *