
Dhanbad :सदर अस्पताल की बाउंड्री वॉल के निर्माण को लेकर उत्पन्न हुए विवाद के बाद मंगलवार को प्रशासन मौके पर पहुंचा। प्रशासन को सूचना मिली थी कि अस्पताल प्रशासन द्वारा कराए जा रहे बाउंड्री वॉल के निर्माण के दौरान विधि-व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इसे देखते हुए सीओ, मजिस्ट्रेट और अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद रहे और लगातार मॉनिटरिंग करते रहे।
मौके पर मौजूद अधिकारी ने मीडिया को बताया कि अभी स्थिति पूरी तरह शांत है। किसी भी तरह के विवाद की स्थिति नहीं है। प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए है, ताकि निर्माण कार्य शांतिपूर्ण तरीके से पूरा हो सके।

अधिकारी के अनुसार, अस्पताल प्रशासन अपनी अधिग्रहित भूमि पर ही बाउंड्री वॉल का निर्माण करा रहा है। इसी दौरान अधिग्रहित भूमि पर निर्माण को लेकर कुछ लोगों की ओर से विरोध उत्पन्न हुआ था। उसी गतिरोध को शांत करने के लिए प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची।

बताया गया कि अस्पताल प्रशासन की ओर से निर्माण कार्य लगातार चल रहा है। आज भी कुछ निर्माण प्रस्तावित है और कल भी निर्माण कार्य होना है। ऐसे में दोनों पक्षों के बीच किसी तरह का विवाद न हो, इसके लिए प्रशासन ने पहले से ही व्यवस्था कर रखी है।
वहीं, कुछ लोगों की ओर से शादी का हवाला देकर मोहलत मांगे जाने की बात भी सामने आई। इस पर अधिकारी ने कहा कि जिस होटल का जिक्र किया जा रहा है, वह अस्पताल की बाउंड्री वॉल से काफी दूरी पर है। होटल का खाना बनाने वाला इंफ्रास्ट्रक्चर भी दूर है, इसलिए निर्माण से उस पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
अधिकारी ने स्पष्ट कहा कि बाउंड्री वॉल का निर्माण अस्पताल प्रशासन करा रहा है। इसमें मोहलत देना है या नहीं, कब बनाना है, यह अस्पताल प्रशासन का निर्णय है। प्रशासन का काम सिर्फ यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी तरह का विवाद उत्पन्न न हो और शांति व्यवस्था बनी रहे।
अतिक्रमण को लेकर पूछे गए सवाल पर अधिकारी ने कहा कि अतिक्रमण और प्लॉट संख्या की सटीक जानकारी सीओ साहब देंगे। फिलहाल प्रशासन की प्राथमिकता शांति व्यवस्था बनाए रखना है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
