• Thu. Nov 26th, 2026

झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा-2026 के तहत विश्व शौचालय दिवस पर जिले के सभी प्रखंडों में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

admin's avatar

Byadmin

Nov 26, 2026

 

 

ग्रामीण क्षेत्रों, विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में शौचालय के नियमित उपयोग एवं रखरखाव, व्यक्तिगत स्वच्छता तथा हाथ धुलाई के सही तरीकों के प्रति आमजनों, विद्यार्थियों एवं बच्चों को किया गया जागरूक

 

झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर दिनांक 26 नवंबर 2026 को सरायकेला-खरसावाँ जिले के सभी प्रखंडों में स्वच्छता जागरूकता से संबंधित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। इस क्रम में ग्रामीण क्षेत्रों, विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में लोगों को स्वच्छता के महत्व तथा स्वच्छता संबंधी अच्छी आदतों को दैनिक जीवन में अपनाने के प्रति जागरूक किया गया।

 

कार्यक्रम के दौरान आमजनों, विद्यार्थियों एवं बच्चों को शौचालय के नियमित उपयोग, शौचालय की साफ-सफाई एवं समुचित रखरखाव तथा व्यक्तिगत स्वच्छता के महत्व की जानकारी दी गई। साथ ही, संक्रमण एवं बीमारियों से बचाव के लिए सही तरीके से हाथ धोने की आवश्यकता के संबंध में जागरूक किया गया।

 

इन गतिविधियों के माध्यम से ग्रामीण एवं शैक्षणिक परिवेश में स्वच्छता के प्रति व्यवहारगत बदलाव को प्रोत्साहित करने, शौचालय के नियमित उपयोग को बढ़ावा देने तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने में सामुदायिक सहभागिता सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *