
जमशेदपुर। शहर आगमन के दौरान भाजपा के सिख युवा नेता सतबीर सिंह ‘सोमू’ ने योगगुरु बाबा रामदेव से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बाबा रामदेव को अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधा भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया । मुलाकात के दौरान बाबा रामदेव ने सतबीर सिंह ‘सोमू’ के स्वागत भाव की सराहना की। इस दौरान विभिन्न समसामयिक विषयों के साथ युवा पीढ़ी को योग, प्राणायाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने पर भी चर्चा हुई। इस मौके पर डॉ. आचार्य साध्वी देवप्रिया भी उपस्थित रहीं। सतबीर सिंह ‘सोमू’ ने उनसे भी शिष्टाचार मुलाकात की और अंगवस्त्र एवं पौधा भेंट कर उनका स्वागत किया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
