• Mon. Nov 23rd, 2026

कुल्टी – कार्तिक पूर्णिमा में बराकर नदी में स्नान और श्रद्धालुओं की सुरक्षा करने को लेकर बराकर आरपीएफ थाना इंस्पेक्टर के नेतृत्व में बैठक हुई

admin's avatar

Byadmin

Nov 23, 2026
crescent ad

 

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

कुल्टी कार्तिक पूर्णिमा में बराकर नदी में स्नान करने को लेकर श्रद्धालुओं की सुरक्षा तथा अन्य सुविधाओं को लेकर सोमवार को बराकर आरपीएफ थाना में इंस्पेक्टर इंचार्ज हवांसिंह जाखड़ के नेतृत्व में बैठक हुई।

इस संबंध में बताया जाता है कि कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर बराकर नदी में हजारों की संख्या में दूर-दराज से श्रद्धालु रेल मार्ग सड़क मार्ग और अपने निजी संसाधनों से चलकर नदी में पवित्र स्नान करने आते हैं । जब कि इस के पूर्व श्रद्धालुओं की सुरक्षा तथा आवश्यक संसाधनों की आपूर्ति को लेकर कुल्टी पुलिस के नेतृत्व में सामाजिक संगठन के साथ प्रशासन की चुस्त दुरुस्त व्यवस्था को लेकर एक बैठक हुई थी और टीम बराकर नदी तट पहुंचकर घाटों का निरीक्षण किया था । ताकि स्नान करने आने वाले किसी भी श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत ना हो । प्रशासन स्थानीय समाज सेवी संगठन के सदस्यों से बातचीत किया तथा स्नान के दौरान उत्पन्न होने वाली समस्याओं को चिन्हित करके उसके निराकरण की व्यवस्था करने की तैयारी पर जोर दिया ।

इस दौरान बराकर आरपीएफ श्रद्धालुओ को जागरूक भी करती हैं ,ताकि कोई भी रेल यात्री रेलवे लाइन पार कर आना जाना नहीं करे । कारण इस रूट पर तेज गति से बिना ठहराव वाली कइ ट्रेन गुजरती हैं । इस से कोई जोखिम वाली घटना हो सकती हैं । जिसको लेकर आरपीएफ लोगों को सचेत करती हैं । सुरक्षा के मद्देनजर कार्तिक पूणि॔मा पर आरपीएफ के जवानों की संख्या में इजाफा भी करती हैं ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *