
आदित्यपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे, कोलकाता की क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति (जेडआरयूसीसी) में आदित्यपुर लघु उद्योग संघ को प्रतिनिधित्व मिला है।
रेल मंत्रालय की ओर से 1 नवंबर 2026 से 31 अक्टूबर 2028 तक की दो वर्षीय अवधि के लिए गठित समिति में संघ को प्रिंसिपल चैंबर ऑफ कॉमर्स, इंडस्ट्रीज एंड ट्रेड एसोसिएशन श्रेणी के तहत नामित किया गया है।
इस संबंध में दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक कार्यालय ने 17 नवंबर को संघ को आधिकारिक पत्र भेजकर इसकी सूचना दी है। पत्र में संघ से अपने एक प्रतिनिधि को नामित कर उनका नाम, पदनाम, पूरा पता, संपर्क नंबर और ई-मेल सहित आवश्यक विवरण जल्द उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है।
समिति के अध्यक्ष दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक होंगे, जबकि उप महाप्रबंधक (जी) इसके सचिव की जिम्मेदारी संभालेंगे। इस समिति का उद्देश्य रेल यात्रियों एवं उपयोगकर्ताओं की समस्याओं और सुझावों को रेलवे प्रशासन तक पहुंचाकर सेवाओं की गुणवत्ता एवं कार्यक्षमता में सुधार करना है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

