• Wed. Nov 18th, 2026

झारखंड स्थापना दिवस समारोह-2026 के तहत महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा जिले में किशोरी सशक्तिकरण दिवस पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित

admin's avatar

Byadmin

Nov 18, 2026
crescent ad

 

 

*सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, किशोरी स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता एवं सुरक्षित मातृत्व के प्रति किया गया जागरूक; आंगनबाड़ी केंद्रों, ग्राम पंचायतों एवं विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम और शपथ ग्रहण आयोजित…

झारखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह-2026 के अवसर पर महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा दिनांक 17 नवंबर से 28 नवंबर 2026 तक संचालित विशेष गतिविधि अभियान के तहत आज दिनांक 18 नवंबर को जिले में किशोरी सशक्तिकरण दिवस मनाया गया। अभियान की थीम ‘सशक्त महिला-सुरक्षित मातृत्व-सुपोषित झारखंड-समावेशी झारखंड’ के अनुरूप जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती सत्या ठाकुर के नेतृत्व में जिले के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों, ग्राम पंचायतों, विद्यालयों एवं प्रखंड स्तर पर निर्धारित गतिविधियों का आयोजन किया गया।

 

इस अवसर पर सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत पात्र किशोरियों की पहचान, योजना के उद्देश्य एवं लाभों की जानकारी तथा नए लाभार्थियों के पंजीकरण के प्रति जागरूकता संबंधी गतिविधियां आयोजित की गईं। प्रखंड स्तर पर योजना के पात्र लाभार्थियों के लिए आवेदन सहायता शिविर आयोजित कर आवेदन प्रक्रिया एवं आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में जानकारी दी गई तथा पात्र किशोरियों को योजना से जोड़ने हेतु आवश्यक सहयोग प्रदान किया गया।

 

जिले के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों एवं ग्राम पंचायतों में किशोरी सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, पोषण, व्यक्तिगत स्वच्छता, सुरक्षित मातृत्व एवं शिक्षा के महत्व से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान किशोरियों एवं महिलाओं को स्वच्छता अपनाने, पोषणयुक्त आहार लेने, एनीमिया से बचाव, स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों तथा सुरक्षित मातृत्व के महत्व की जानकारी दी गई। साथ ही निर्धारित विषयों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शपथ ग्रहण कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

 

विद्यालयों एवं प्रखंड स्तर पर भी किशोरियों के साथ जागरूकता गतिविधियां आयोजित कर उन्हें शिक्षा के महत्व, स्वास्थ्य एवं पोषण, एनीमिया से बचाव तथा विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। किशोरियों को अपने स्वास्थ्य एवं व्यक्तिगत स्वच्छता के प्रति सजग रहने तथा उपलब्ध सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।

 

आंगनबाड़ी केंद्रों पर किशोरियों के बीच टेक होम राशन (THR) का वितरण किया गया। साथ ही किशोरी स्वास्थ्य, स्वच्छता, एनीमिया से बचाव एवं संतुलित पोषण से संबंधित जानकारी दी गई। इस क्रम में Scheme for Adolescent Girls (SAG) के अंतर्गत निर्धारित गतिविधियों के तहत भी किशोरियों को विभागीय सेवाओं एवं योजनाओं से जोड़ने संबंधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

 

इस अवसर पर आदित्यपुर बाल विकास परियोजना के अंतर्गत भी झारखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह के उपलक्ष्य में किशोरियों के साथ विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, एनीमिया, स्वास्थ्य एवं शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई तथा किशोरियों को संबंधित योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी दी गई।

 

जिले के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में आयोजित गतिविधियों के दौरान संबंधित बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (CDPO) एवं महिला पर्यवेक्षिकाएं उपस्थित रहीं। संबंधित पदाधिकारियों एवं महिला पर्यवेक्षिकाओं द्वारा निर्धारित गतिविधियों के संचालन में सहभागिता की गई तथा किशोरियों एवं महिलाओं को विभागीय योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

 

उपायुक्त के निर्देशानुसार जिला समाज कल्याण पदाधिकारी द्वारा सभी संबंधित बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों एवं महिला पर्यवेक्षिकाओं को निर्धारित गतिविधियों का समयबद्ध एवं प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने तथा अधिकाधिक पात्र किशोरियों की सहभागिता कराने का निर्देश दिया गया है, ताकि किशोरियों एवं महिलाओं तक स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा एवं कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी एवं सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित हो सके।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *