• Mon. Nov 16th, 2026

आदित्यपुर। छठ और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न होने पर पुरेंद्र ने जिला प्रशासन को दी बधाई, कुल्लूपटांगा छठ घाट पर समिति की ओर से लगाया गया सेवा शिविर, व्रतियों के लिए की गई थी विशेष व्यवस्था

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Nov 16, 2026
crescent ad
आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सह आदित्यपुर-गम्हरिया विकास समिति के अध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने छठ पूजा एवं दीपावली का त्योहार शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और भाईचारे के वातावरण में संपन्न होने पर जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र की जनता को बधाई दी है।
उन्होंने उपायुक्त नितिश कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गीयारी, एडीसी जयवर्धन कुमार, एसडीएम अभिनव प्रकाश, नगर आयुक्त एजाज अनवर, एसडीपीओ अनुभव भारद्वाज, अंचलाधिकारी प्रवीण कुमार, आदित्यपुर थाना प्रभारी अंजनी कुमार सिंह, पुलिस निरीक्षक राजेश कुमार सिंह, ट्रैफिक इंस्पेक्टर राजू, आरआईटी थाना प्रभारी रविकांत पाराशर सहित प्रशासनिक अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों के प्रति आभार जताया।
उन्होंने बताया कि कुल्लूपटांगा छठ घाट पर श्री श्री राम मंदिर नव युवक दुर्गा पूजा एवं काली पूजा कमेटी की ओर से संरक्षक पुरेंद्र नारायण सिंह एवं अध्यक्ष विनय कृष्ण राजू के नेतृत्व में छठव्रती माताओं-बहनों और श्रद्धालुओं की सेवा के लिए शिविर लगाया गया था।
इस दौरान नदी के बेड में चेंजिंग रूम, छठ घाट तक जाने वाले रास्तों पर पथ प्रकाश तथा घाट के समीप पार्किंग की समुचित व्यवस्था की गई थी।
शिविर में सरायकेला के एडीसी जयवर्धन कुमार एवं गम्हरिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रवण झा विशेष रूप से उपस्थित रहे। वहीं, जिला प्रशासन की ओर से छठ घाट पर सुरक्षा के मद्देनजर तैराकों एवं गोताखोरों की भी तैनाती की गई थी।
सेवा शिविर के सफल संचालन में कमेटी के ओम प्रकाश सिंह, सुरेश धारी, संतोष कुमार चौबे, स्वप्निल सिंह, देव प्रकाश, अधिवक्ता संजय कुमार, मिथिलेश झा, अखिलेश झा, संजय महतो, अजय सिंह, राजेश्वर पंडित, फौजी शैलेंद्र सिंह, विनय श्रीवास्तव, अमित सिंह, आशीष झा, सागर सिंह एवं उमेश सिंह ने सक्रिय भूमिका निभाई।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *