• Sat. Nov 14th, 2026

खरकाई नदी छठ घाट की युद्धस्तर पर सफाई सजावट का काम जारी,गाजिया बराज से स्वच्छ पानी छोड़ने की मांग, ओम प्रकाश

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Nov 14, 2026
crescent ad
आदित्यपुर। महापर्व छठ को लेकर आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 28 स्थित रोड नंबर 32 खरकाई नदी छठ घाट पर युद्धस्तर पर साफ-सफाई एवं सजावट का कार्य जारी है। छठ व्रतियों की सुविधा और स्वच्छ वातावरण में अर्घ्य अर्पित करने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जनकल्याण मोर्चा एवं स्थानीय समाजसेवी लगातार जुटे हुए हैं।
उपायुक्त के निर्देश पर नाले के गंदे पानी को नदी में फैलने से रोकने के लिए नगर निगम की ओर से ह्यूम पाइप लगाया गया है। वहीं, काली पूजा विसर्जन के बाद नदी में मौजूद प्रतिमाओं के अवशेषों को भी उपायुक्त के निर्देश पर सम्मान हटा दिया गया है।
इसके अलावा नदी के बेड की सफाई के लिए नगर आयुक्त ने नगर निगम के कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।इस बीच जनकल्याण मोर्चा एवं आदित्यपुर अधिवक्ता संघ ने सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त से गाजिया बराज से खरकाई नदी में स्वच्छ पानी छोड़ने की मांग की है।
उनका कहना है कि छठ व्रतियों को स्वच्छ जल में भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने का अवसर मिलना चाहिए।
*सफाई अभियान में समाजसेवी निभा रहे भागीदारी*
घाट की साफ-सफाई सजावट एवं अन्य व्यवस्थाओं में जनकल्याण मोर्चा के अध्यक्ष अधिवक्ता ओम प्रकाश के नेतृत्व में कई समाजसेवी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
इनमें अशोक कुमार, गुड्डू झा, लंकेश सिंह, सूरज कुमार, पप्पू रजक, राजेंद्र गुप्ता, पर्यावरणविद् अभियंता अमरेश कुमार, अंकित कुमार, अधिवक्ता एलबी ठाकुर, विनय कृष्ण उर्फ राजू सिंह, लक्ष्मण प्रसाद, मदन सिंह, शेखर तिवारी, दिवाकर उर्फ गन्नू, पीयूष कुमार, अधिवक्ता आकाश कुमार, अमित ठाकुर, गणेश एवं दीपक झा सहित अन्य लोग शामिल हैं।
जनकल्याण मोर्चा के अध्यक्ष अधिवक्ता ओम प्रकाश ने कहा कि छठ महापर्व आस्था और स्वच्छता का प्रतीक है। इसलिए घाटों पर बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करना सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने प्रशासन से स्वच्छ जल की उपलब्धता सुनिश्चित करने की अपील की है।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *