• Sat. Nov 14th, 2026

शेन इंटरनेशनल स्कूल, कांड्रा में जिला स्तरीय ईएलसी निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित, जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त हुए शामिल

admin's avatar

Byadmin

Nov 14, 2026
crescent ad

 

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में निर्वाचक साक्षरता क्लब (Electoral Literacy Club-ELC) के माध्यम से जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं के उपरांत आज 14 नवंबर 2026 को शेन इंटरनेशनल स्कूल, कांड्रा में जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित प्रतियोगिताओं में चयनित प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह एवं जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती पारुल सिंह उपस्थित रहे।

 

*विद्यार्थियों को लेखन एवं वाचन कौशल, तार्किक क्षमता तथा लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए किया प्रेरित…*

 

इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि लेखन एवं वाचन कौशल विचारों की स्पष्ट अभिव्यक्ति, तार्किक क्षमता, आत्मविश्वास एवं व्यक्तित्व विकास के महत्वपूर्ण माध्यम हैं। विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन के साथ अपने विचारों को प्रभावी एवं स्पष्ट ढंग से प्रस्तुत करने का अभ्यास करना चाहिए।

 

उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी रुचि एवं क्षमता के अनुरूप लक्ष्य निर्धारित कर योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ने तथा सोच-समझकर निर्णय लेने की क्षमता विकसित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्पष्ट लक्ष्य, अनुशासन एवं निरंतर प्रयास सफलता की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

 

इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को निर्वाचन प्रक्रिया, मतदाता पंजीकरण, मतदान के अधिकार एवं लोकतांत्रिक व्यवस्था में नागरिकों की भूमिका की जानकारी दी। साथ ही, एसआईआर-2026 के तहत जिले में संचालित गतिविधियों, मतदाता सूची पुनरीक्षण, पात्र मतदाताओं का नाम जोड़ने तथा मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए किए जा रहे कार्यों से अवगत कराया। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी मतदाता जागरूकता के प्रति प्रेरित करने का संदेश दिया।

 

*निबंध प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने प्राप्त किए स्थान…*

 

जिला स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान निकिता सिंह, द्वितीय स्थान दीपक महतो एवं तृतीय स्थान बिष्णु प्रिया शर्मा ने प्राप्त किया।

 

इसके अतिरिक्त मोनिका महतो, मौसमी महतो, प्रिया हांसदा, नेहा कुमारी, अल्बिना पूर्ति, गीता कुमारी एवं महिमा चाकी ने भी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

 

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन…

 

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान विक्की महतो, द्वितीय स्थान जुबिया परवीन एवं तृतीय स्थान ऋषभ कुमार सिंह ने प्राप्त किया।

 

इसके अतिरिक्त शुभम राज, ज्योति कुमारी, अर्जित बोरेल, जयदीप गोड़ाई, महेश प्रमाणिक, नैना साहू एवं मनोज गोप ने भी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

 

*जिला स्तरीय प्रतियोगिता से चयनित सभी प्रतिभागी राज्य स्तरीय कार्यक्रम में लेंगे भाग…*

 

जिला स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित सभी प्रतिभागी आगामी राज्य स्तरीय कार्यक्रम में जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए भाग लेंगे। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों में लेखन एवं वाचन कौशल, तार्किक सोच, निर्णय लेने की क्षमता, आत्मविश्वास तथा लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता विकसित करने पर विशेष जोर दिया गया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *