• Sat. Nov 14th, 2026

बालक मध्य विद्यालय सरायकेला में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बाल दिवस

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Nov 14, 2026
crescent ad
सरायकेला :- बालक मध्य विद्यालय, सरायकेला में शनिवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती ‘बाल दिवस’ के रूप में बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (BPO) पंकज कुमार महतो, विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका और अन्य शिक्षकों द्वारा पंडित नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।
इस अवसर पर बच्चों को संबोधित करते हुए प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी पंकज कुमार महतो ने कहा कि बच्चों के प्रति विशेष स्नेह के कारण ही लोग उन्हें प्यार से ‘चाचा नेहरू’ कहकर पुकारते थे। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि आज के बच्चे ही कल के देश का भविष्य हैं, इसलिए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार और उचित मार्गदर्शन बेहद जरूरी हैं।
विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें जीवन में अनुशासन, रचनात्मकता और नैतिक मूल्यों को अपनाने की सीख दी। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ अपने भीतर छिपे कौशल को निखारने के लिए भी प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में बच्चों के लिए विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम और रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने नृत्य, संगीत, कविता पाठ और भाषण के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में शिक्षकों ने
बच्चों में मिठाइयां वितरण किया गया।
मौके के पर रीना शेट्टी, अनिल कुमार मिश्रा तथा विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

सरायकेला : जामडीह में स्कूल और सड़क सुरक्षा की मांग पर छात्रों का प्रदर्शन, काला बिल्ला लगाकर जताया विरोध संजय सेठ द्वारा आश्वासन दे कर भागा..? स्कूल भवन निर्माण में देरी से नाराज 160 छात्र-छात्राएं सड़क पर उतरे, सांसद संजय सेठ के खिलाफ की नारेबाजी; सीओ के आश्वासन के बाद हटा सड़क जाम ।
Adityapur : मिश्रा सेंटर के फर्स्ट फ्लोर में सिक्योरिटी कार्यालय में लगी आग, शॉर्ट सर्किट से हादसे की आशंका,बंद कमरे से धुआं निकलता देख दुकानदारों ने संभाला मोर्चा, दमकल पहुंचने से पहले आग पर पाया काबू
झारखंड क्षत्रिय संघ ने छठ व्रतियों के बीच बांटे नारियल व गन्ना, खरकई घाट पर भी लगेगा सेवा शिविर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed