
रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी
केंदुआ।आईआईटी (आईएसएम) धनबाद को अमेरिका के सिएटल स्थित गेट्स फाउंडेशन से 1.38 करोड़ रुपये का अंतरराष्ट्रीय रिसर्च ग्रांट मिला है। यह उपलब्धि संस्थान के अंतरराष्ट्रीय रिसर्च कोलेबोरेशन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस प्रोजेक्ट के तहत क्लेब्सिएला न्यूमोनिया बैक्टीरिया के खिलाफ एंटीबायोटिक की खोज के लिए प्रेडिक्टिव टूल्स विकसित किए जाएंगे। यह बैक्टीरिया गंभीर संक्रमण और एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस यानी एंटीबायोटिक दवाओं के प्रति बढ़ती प्रतिरोधक क्षमता के कारण बड़ी स्वास्थ्य चुनौती बनता जा रहा है। प्रेडिक्टिव टूल्स फॉर एंटीबायोटिक डिस्कवरी इन क्लेब्सिएला न्यूमोनिया शीर्षक वाले इस प्रोजेक्ट के लिए संस्थान के केमिस्ट्री एंड केमिकल बायोलॉजी डिपार्टमेंट के एसोसिएट प्रोफेसर प्रो. नीलाद्रि पात्रा को ग्रांट दिया गया है। इसके लिए 12 अक्टूबर 2026 को ग्रांट एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए गए। प्रोजेक्ट के लिए 1,44,242 अमेरिकी डॉलर यानी 1,38,77,326 रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इसकी अवधि 30 सितंबर 2028 तक होगी। इस रिसर्च का उद्देश्य ऐसे प्रेडिक्टिव टूल्स विकसित करना है, जिनकी मदद से क्लेब्सिएला न्यूमोनिया के खिलाफ संभावित एंटीबायोटिक कंपाउंड की पहचान और खोज की प्रक्रिया को तेज किया जा सके। यह बैक्टीरिया कई एंटीबायोटिक दवाओं के प्रति प्रतिरोधक क्षमता विकसित कर सकता है, जिससे इसके संक्रमण का इलाज चुनौतीपूर्ण हो जाता है। प्रोजेक्ट के बारे में प्रो. पात्रा ने कहा, “इस रिसर्च का उद्देश्य कंप्यूटेशनल और प्रेडिक्टिव तरीकों का इस्तेमाल कर एंटीबायोटिक की खोज को तेज करना और एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस की बढ़ती चुनौती से निपटने में योगदान देना है।”

प्रो. पात्रा ने 2013 में यूनिवर्सिटी ऑफ इलिनॉय शिकागो से केमिस्ट्री में पीएचडी और 2008 में आईआईटी दिल्ली से एमएससी की डिग्री हासिल की है। आईआईटी (आईएसएम) धनबाद में दिसंबर 2017 में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में नियुक्त होने से पहले वे ब्रुकहेवन नेशनल लेबोरेटरी और मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में पोस्टडॉक्टोरल एसोसिएट के रूप में काम कर चुके हैं। जुलाई 2024 में उन्हें एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर प्रमोशन मिला। उनकी रिसर्च के प्रमुख क्षेत्रों में प्रोटीन-प्रोटीन और प्रोटीन-लिगैंड इंटरेक्शन, मॉलिक्यूलर डायनेमिक्स, कंप्यूटेशनल मॉडलिंग और एंजाइम कैटालिसिस शामिल हैं। गेट्स फाउंडेशन से मिला यह ग्रांट आईआईटी (आईएसएम) धनबाद के अंतरराष्ट्रीय रिसर्च कोलेबोरेशन को नई मजबूती देने के साथ हेल्थ सेक्टर की एक गंभीर चुनौती पर काम करने का अवसर भी प्रदान करेगा।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
