
सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल अंतर्गत पुड़िसिली गाँव में आदिवासी, मूलवासी और झारखंडी संस्कृति का रंग देखते ही बना। जाहेरस्थल से लेकर फुटबॉल मैदान तक ग्रामीण पारंपरिक उत्साह में झूमते नजर आए। इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में सदियों पुरानी *”गोरु खूंटान”* परंपरा का निर्वहन किया गया।
*ऐसे निभाई गई परंपरा*

परंपरा के तहत मैदान में पाँच बैलों को अलग-अलग दूरी पर खूंटे में बांधा गया। इसके बाद गाँव की महिलाओं ने बारी-बारी से प्रत्येक बैल को धान-चावल अर्पित किया और धूप-दीप से उनकी पूजा-आरती की। पूजा-अर्चना संपन्न होने के बाद गाँव के माझी बाबा सहित सभी ग्रामीणों ने बैलों के साथ खेल-क्रीड़ा की। ग्रामीणों के अनुसार यह आयोजन पशुओं और मनुष्यों के बीच आपसी प्रेम, सहअस्तित्व और कृतज्ञता का प्रतीक है।

*”सदियों से चली आ रही है परंपरा”*
गाँव के माझी बाबा ने बताया कि पुड़िसिली मैदान से लेकर जाहेरस्थल तक यह परंपरा पीढ़ियों से निभाई जाती रही है। उन्होंने कहा कि पशुओं के साथ रहकर उनके प्रति प्रेम और आभार प्रकट करना हमारी संस्कृति की पहचान है, जिसे बचाए रखने का प्रयास आज भी जारी है।
*माझी बाबा की चिंता*
कार्यक्रम के दौरान माझी बाबा ने चिंता भी जताई। उन्होंने कहा कि बदलते समय में यह चिंता का विषय है कि आने वाली पीढ़ियाँ इस धरोहर और परंपरा को किस प्रकार सहेज कर आगे बढ़ाएँगी। उन्होंने युवाओं से अपनी संस्कृति, रीति-रिवाज और जड़ों से जुड़े रहने की अपील की।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएँ, बच्चे और युवा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोग माझी बाबा मानतान बाबूराम टुडू, जोजो टोला, नाइके बाबा मानतान राजू सोरेन, माझी बाबा मानतान तखेन बास्के, जाहर टोला, नाइके बाबा मानतान सनातन मार्डी, जाहर टोला, ग्राम प्रधान श्रीमान सचिन सिंह सरदार, माझी बाबा मानतान लेदो मार्डी, डूंगरी टोला, ग्रामीण सदस्य रामधन मुर्मू, कृष्णा मांझी, दुलाल सिंह सरदार, लाल सिंह सरदार, अर्जुन टुडू, सम मार्डी।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
