
चाईबासा: कांग्रेस भवन में बुधवार को महान स्वतंत्रता सेनानी एवं देश के प्रथम शिक्षा मंत्री भारत रत्न मौलाना अबुल कलाम आजाद तथा सिंहभूम के पूर्व सांसद सह पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय सिंह सोय की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई।कांग्रेसजनों ने दोनों विभूतियों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने कहा कि मौलाना आजाद ने देश की आजादी, राष्ट्रीय एकता और शिक्षा के विकास में ऐतिहासिक योगदान दिया। वहीं, विजय सिंह सोय ने सांसद, विधायक एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष के रूप में सिंहभूम की जनता और संगठन की सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
उनके संघर्ष, विचार और जनसेवा के आदर्श सदैव प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।उन्होंने कहा कि दोनों महान विभूतियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि उनके आदर्शों को आत्मसात कर सामाजिक सद्भाव, एकता और जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाना है।

इस अवसर पर पूर्व प्रदेश सचिव अशरफुल होदा, प्रखंड अध्यक्ष दिकु सावैयां, चंद्रभूषण बिरुवा, लेओनार्ड बोदरा, जयकिशन सालबुनियां, उमाशंकर पाड़ेया, कलीम अख्तर, सोंगा बानरा, चंद्रशेखर प्रसाद, सिराम पाड़ेया, राहुल पान, सुशील दास, विनोद खंडाईत सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
