• Wed. Nov 11th, 2026

कुल्टी विधायक सह मंत्री डॉ अजय कुमार पोद्दार ने अपने जन्म दिन पर बराकर गोशाला में गौ सेवा किया ।

admin's avatar

Byadmin

Nov 11, 2026
crescent ad

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

 

कुल्टी कुल्टी विधायक सह मंत्री डॉ अजय कुमार पोद्दार ने अपने जन्म दिन पर बराकर गोशाला में गौ सेवा किया । इस दौरान मंगलवार को डॉ अजय कुमार पोद्दार बराकर नदी तट स्थित बराकर पिंजरा पोल सोसाइटी गोशाला पहुंचे ।

उन्होंने गोवंशो की सेवा करते हुए फल तथा अन्य खाद्य पदार्थ अपने हाथों से गो माता को खिलाया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया । इस संबंध में उन्होंने बताया कि हम अपने जीवन भर में भी पृथ्वी माता , गौ माता , तथा अपनी माता का ऋण कभी चुका नहीं पाएंगे । उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में पूजा पाठ में पांच गब्य बनाया जाता है । जिसमें गो माता का दूध , दही ,घी ,गोबर , मूत्र से ही बनाया जाता है । गाय के गोबर से लिपा हुआ घर को कई खतरनाक रेडियेशन पार नहीं कर पाते है ।

जबकि रेडियेशन के रोकने में वैज्ञानिक भी अभी तक कोई मेटल नहीं बना सके है । इसलिए गोमाता की महत्ता इतनी है जिसका वर्णन करना काफी कठिन कार्य है ।

वही बराकर गोशाला के सचिव अर्जुन अग्रवाल ने गोशाला की ओर से मंत्री डॉ पोद्दार को दुपट्टा देकर सम्मानित किया । इस दौरान सुभाष केडिया भी मौजूद थे । विधायक ने उन्हें दुपट्टा पहना कर स्वागत किया । इस अवसर पर राजू यादव, सोनू चौरसिया , प्रेमदेव दास अन्य लोग मौजूद थे ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed