• Tue. Nov 10th, 2026

शिल्पी राज के गीतों पर देर रात तक झूमते रहे दर्शक, एमआईजी मैदान में काली पूजा कमेटी की ओर से भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, स्मारिका का हुआ विमोचन

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Nov 10, 2026
crescent ad
आदित्यपुर। काली पूजा के अवसर पर श्रीश्री सार्वजनिक काली पूजा कमेटी की ओर से आदित्यपुर-02 स्थित एमआईजी मैदान में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में प्रसिद्ध भोजपुरी गायिका शिल्पी राज एवं उनकी टीम ने एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया।
उनके लोकप्रिय भोजपुरी गीतों पर उपस्थित दर्शक देर रात तक झूमते रहे। गीत-संगीत और मनोरंजन से पूरा मैदान गुलजार रहा। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर अतिथियों के हाथों काली पूजा कमेटी की स्मारिका का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू, पूर्व सांसद पशुपति नाथ सिंह, प्रदेश भाजपा महामंत्री मनोज कुमार सिंह, पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह एवं रामकुमार पाहन, सरोज सिंह, आदित्यपुर नगर निगम के महापौर संजय सरदार, उपमहापौर अंकुर सिंह, प्रदीप सिंह, विजय गगराई, ब्रजभूषण सिंह एवं सुरेश साव सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। मौके पर पूजा समिति के अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार सिंह, चेयरमैन समरेन्द्र प्रताप सिंह, महासचिव संजय पांडेय, कोषाध्यक्ष दीपक जायसवाल, सुमित कुमार सिंह, प्रभाकर शर्मा, आलोक श्रीवास्तव, प्रभात कुमार सिंह रिंकू, जगदीश मंडल, राकेश मिश्रा, ललन शुक्ला, हरिकृष्ण प्रधान, दिवाकर झा, शिवशंकर सिंह, विकास सिंह, अजय सिंह, धीरज सिन्हा, अमरनाथ चौधरी, कृष्ण गोपाल पिंटू, नरेंद्र चौधरी, विजय कुमार सिंह, धर्मनाथ शर्मा, अमरनाथ ठाकुर, कुमुद रंजन, अशोक सिंह, सतीश शर्मा, मनु भगवान एवं अजय कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

आदित्यपुर। 500 छठ व्रतियों के बीच पार्षद बिजेश सिंह टोंडी ने बांटी पूजन सामग्री, सेवा शिविर में उमड़ी भीड़, एक दशक से लगातार निभा रहे सेवा की परंपरा, गेहूं, गुड़, सूप और नारियल देकर व्रतियों की बढ़ाई खुशियां
छठ घाट जाने वाले रास्ते पर सफाई के नाम पर हो रही खानापूर्ति, सतीश शर्मा, कचरे का उठाव करने के बजाय मिट्टी डालकर छिपाने का प्रयास बर्दाश्त नहीं
आदित्यपुर। खरकई नदी किनारे कचरा फेंके जाने पर अभय झा ने डीसी को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की मांग,दो दिनों में कचरा नहीं हटने पर नगर निगम कार्यालय में कचरा डंप करने की दी चेतावनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed