
सिंदरी, 10 नवंबर 2026:
भाकपा माले के सक्रिय साथी और जिला कमेटी सदस्य कॉमरेड विमल रवानी जी के पूजनीय पिता श्री गाजू रवानी जी का बीती रात (9 नवंबर) आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र के राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई है।

इस अत्यंत दुखद समाचार को प्राप्त करते ही सिंदरी के लोकप्रिय माननीय विधायक श्री चंद्रदेव महतो जी तुरंत कॉमरेड विमल रवानी जी के आवास पहुंचे। विधायक महोदय ने दिवंगत आत्मा के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और इस असीम दुख की घड़ी में परिवार को हरसंभव संबल प्रदान करने का भरोसा दिया।

विज्ञप्ति के अनुसार, शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करने वालों में मुख्य रूप से सुरेश प्रसाद, राजीव मुखर्जी, बबलू महतो, दीपक महतो और मंगल महतो शामिल थे। इस दौरान भाकपा माले के कई अन्य सक्रिय साथी और पार्टी के तमाम कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे, जिन्होंने दिवंगत पुण्य आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
पार्टी के गणेश महतो,शीतल दत्ता हीरालाल मोदक देवाशीष पांडे विजय रजक कृष्णा दा चंदन भूमिहार रोहित महतो आमोद बावरी रंजीत महतो सहित
सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे दिवंगत पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में उच्च स्थान प्रदान करें और परिजनों को इस असहनीय वज्रपात व गहरे दुख को सहन करने की शक्ति शक्ति दें।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
