• Mon. Nov 9th, 2026

श्रीडूंगरी बस्ती में पारंपरिक रीति-रिवाज से हो रही मां काली की पूजा-अर्चना

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Nov 9, 2026
crescent ad
आदित्यपुर । नवयुवक काली पूजा कमिटी की ओर से आदित्यपुर के श्रीडूंगरी बस्ती में पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ मां काली की पूजा-अर्चना की जा रही है।
पूजा के दौरान बस्ती का माहौल भक्तिमय बना हुआ है। स्थानीय श्रद्धालु एवं बस्तीवासी पूरे उत्साह और उल्लास के साथ पूजा में शामिल होकर मां काली की आराधना कर रहे हैं।
पूजा कमिटी की ओर से श्रद्धालुओं के मनोरंजन एवं सामुदायिक सहभागिता को लेकर विभिन्न कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया है। इसके तहत 11 नवंबर की शाम को झूमुर संगीत कार्यक्रम आयोजित होगा।
वहीं, 13 नवंबर को दोपहर 12 बजे से आगंतुकों एवं श्रद्धालुओं के बीच महाभोग का वितरण किया जाएगा।
पूजा के सफल आयोजन में कमिटी के अध्यक्ष सत्यनारायण महतो, महासचिव अभिजीत महतो, सचिव संजय सरदार, सत्यरंजन महतो, शंकर महतो, पिंटू महतो, लालटू महतो एवं विद्याधर महतो समेत अन्य सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *