• Mon. Nov 9th, 2026

चाकुलिया के मिस्त्रीपारा में काली पूजा पंडाल का विधायक समीर कुमार मोहंती ने किया उद्घाटन

admin's avatar

Byadmin

Nov 9, 2026
crescent ad

 

 

चाकुलिया। चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के मिस्त्रीपारा में आयोजित काली पूजा महोत्सव के अवसर पर भव्य पूजा पंडाल का उद्घाटन माननीय विधायक समीर कुमार मोहंती ने फीता काटकर किया। इस दौरान विधायक ने पूजा समिति के सदस्यों एवं स्थानीय लोगों को काली पूजा की शुभकामनाएं दीं।

 

उद्घाटन समारोह में काफी संख्या में स्थानीय गणमान्य लोग एवं पूजा समिति के सदस्य उपस्थित रहे। मौके पर शंभूनाथ मल्लिक, राजेंद्र सिंह, पूर्व जिला परिषद सदस्य जगन्नाथ महतो, गौतम दास, मोहन माईती, राजेश सिंह, गणेश दत्त, बापी नंदी, राजू मल्लिक, पतित पावन दास, प्रणव बैरा, मिथुन कर, बिस्वजीत भोल एवं सुखदेव पाल मुख्य रूप से उपस्थित थे।

 

वहीं, पूजा कमेटी के अध्यक्ष राजेश नामाता के साथ नील दास, शंभु रक्षित,शंभु दास,पिंटू बेरा,गिरीधारी दास, मदन दास, अप्पू दास, प्रशांत दास, संतु सातरा, सोनू नामाता, रंजीत दास, जयराम दास, तापस नामाता, राकेश दास, विकास दास एवं रबी नामाता सहित कमेटी के सभी सदस्य मौजूद रहे।

 

कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में पूजा को लेकर उत्साह और भक्तिमय माहौल देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने भी बढ़-चढ़कर कार्यक्रम में हिस्सा लिया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *