• Sun. Nov 8th, 2026

जीएम के आश्वासन के बाद टला धरना, दिसंबर में मिलेगा मृत श्रमिकों के आश्रितों को 10 लाख, राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन की कार्यकारी अध्यक्ष अनुपमा सिंह की मौजूदगी में हुई वार्ता

admin's avatar

Byadmin

Nov 8, 2026
crescent ad

 

रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

पुटकी : मुनीडीह कोल वाशरी हादसे में मृत चार श्रमिकों के आश्रितों को मुआवजे की दूसरी किस्त का भुगतान नहीं होने के विरोध में शनिवार को प्रस्तावित एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन को लेकर राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन की कार्यकारी अध्यक्ष अनुपमा सिंह मुनीडीह पहुंचीं। धरना प्रदर्शन मुनीडीह परियोजना के मुख्य द्वार पर सुबह से शुरू की गई थी । अनुपमा सिंह की मौजूदगी में मुनीडीह परियोजना के महाप्रबंधक वी विजय कुमार के साथ वार्ता हुई। वार्ता में मृत मजदूर के स्वजन , यूनियन के पदाधिकारी, बीसीसीएल प्रबंधक मौजूद रहे । वार्ता में प्रबंधन की ओर से सकारात्मक पहल करते हुए दिसंबर माह में चारों मृत श्रमिकों के आश्रितों को बकाया 10 लाख रुपये का भुगतान करने का आश्वासन दिया गया। वार्ता के दौरान यूनियन ने पूर्व में हुए समझौते के अनुसार सितंबर माह में मुआवजे की दूसरी किस्त का भुगतान नहीं होने का मुद्दा उठाया। यूनियन ने कहा कि भुगतान में लगातार हो रही देरी से मृत श्रमिकों के आश्रित परिवार परेशान हैं। इसके बाद महाप्रबंधक ने दिसंबर माह में बकाया मुआवजे की राशि का भुगतान करने का भरोसा दिया। मौके पर मृत श्रमिकों के आश्रित आरती देवी, सावित्री देवी, चिंता देवी और शकुंतला देवी सहित, यूनियन के मनोज महतो , विजय पासवान सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed