• Sun. Nov 8th, 2026

केंदुआ हिंदी भवन के समीप बीसीसीएल सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने वृक्षारोपण किया।

admin's avatar

Byadmin

Nov 8, 2026
crescent ad

 

रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

पुटकी। पुटकी बलिहारी क्षेत्र अंतर्गत गोपालिचक कोलियरी ऑफिस हिंदी भवन के समीप स्थित लगभग ढाई एकड़ जमीन पर प्लांटेशन वृक्षारोपण किया जाएगा।जिसका शुरुआत शनिवार को बीसीसीएल के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने अपने पूरे टीम के साथ पहुंचे और प्लांटेशन किया। मौके पर सीएमडी ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा की दृष्टि से इस पार्क का निर्माण किया जा रहा है। बीसीसीएल द्वारा लगभग साढ़े तीन हजार पेड़ लगाये जायेंगे जिसमें फलदार एवं औषधीय पौधे लगाए जा रहे है। इसकी देखभाल स्थानीय लोगों के अलावे स्थानीय एक एन जी ओ इसकी देखभाल करेगी।पानी की व्यवस्था गोपालिचक कोलियरी प्रबंधन कराएगी। मौके पर कोयला भवन से निदेशक तकनीकी,निदेशक वित्त,एवं अन्य अधिकारियों की टीम द्वारा भी वृक्ष लगाए गए। एन जी ओ की ओर से नयन कुमार कमल,मगधेश प्रसाद, कुमारी नेहा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed