
आदित्यपुर। झामुमो के युवा नेता सन्नी सिंह की माता अमृत कौर (56) का रविवार सुबह रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (RIMS) में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिवार में मातम छा गया,
वहीं राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में भी शोक की लहर दौड़ गई। उल्लेखनीय है कि अमृत कौर पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थीं।
कुछ दिन पूर्व ब्रेन स्ट्रोक आने के बाद उन्हें उपचार के लिए जमशेदपुर के टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) में भर्ती कराया गया था। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों की सलाह पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची के RIMS रेफर किया गया था। RIMS में उनका उपचार जारी था।
परिजनों को उनकी सेहत में सुधार की उम्मीद थी, लेकिन रविवार की सुबह अचानक उन्होंने अंतिम सांस ले ली। अमृत कौर अपने पीछे पति, पुत्र सन्नी सिंह, पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं।
पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, रविवार शाम को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके निधन की सूचना मिलते ही झामुमो नेताओं, कार्यकर्ताओं, समर्थकों और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया। लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
