• Sat. Nov 7th, 2026

कुल्टी बराकर – पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री सह कुल्टी विधायक डॉ अजय कुमार पोद्दार ने बराकर बाजार में दीपावली की खरीददारी प्रेम और भाईचारे का दिया संदेश

admin's avatar

Byadmin

Nov 7, 2026
crescent ad

 

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

 

 

कुल्टी पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री सह कुल्टी विधायक डॉ अजय कुमार पोद्दार ने बराकर बाजार में दीपावली की खरीददारी प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया । इस संबंध में बताया जाता है कि धनतरेस तथा दीपावली को लेकर बाजारों में खरीददारी करने के लिए लोगो की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है । लोग अपने अपने जरूरत के हिसाब से भगवान गणेश मां लक्ष्मी की मूर्ति , दीपक सजावट समान ,रंग बिरंगी झालर , गहने , बर्तन , झाड़ू आदि की खरीददारी कर रहे है । इसे लेकर दुकानदारों ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए दुकानों को भी सजाकर तैयार रखा है । कही कही तो ग्राहकों के लिए खरीददारी करने पर कई तरह के ऑफर भी दिए जा रहे हैं । इसी क्रम में पश्चिम बंगाल सरकार के पीडब्ल्यूडी तथा पीएचई मंत्री डॉ अजय कुमार पोद्दार आम नागरिक की तरह बराकर बाजार में दीपावली के पूजन की सामग्री तथा मूर्ति खरीददारी करने पहुंचे । हालांकि इस दौरान उन्होंने दुकानों की भीड़ में जाकर खड़े होकर एक आम नागरिक की तरह खरीददारी किया । इस दौरान उन्होंने बताया कि आज धनतेरस है इसके बाद नरक चतुर्दशी काली पूजा फिर दीपावली है । मैं सबसे पहले यहां का नागरिक हु बाद में मंत्री । मैं हमेशा आज की दिन बाजार में आकर पूजा की खरीददारी करता हु । इसी परंपरा को मैने आज भी कायम रखा है । बराकर हमारा निवास स्थान है यहां के लोग मेरे परिवार है तो ऐसे यहां इस तरह घूमकर बेझिझक खरीददारी करने में मुझे बहुत आनंद आता है । इसी क्रम में मेरे कई प्रेमी जन से मुलाकात भी हो जाती है । हालांकि इस क्रम में उनके साथ सुरक्षा दस्ता के जवान तथा राजू यादव प्रेमदेव दास सोनू चौरसिया अजीत तांती मौजूद थे ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *