• Fri. Nov 6th, 2026

विगत 11 वर्षों से दीपावली पर जरूरतमंदों के घर रोशनी पहुंचा रहे हैं विधायक राज सिन्हा, दीया-बाती एवं तेल वितरण कर दिया सेवा और स्वदेशी का संदेश

admin's avatar

Byadmin

Nov 6, 2026
crescent ad

 

 

रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

केंदुआ(धनबाद) दीपावली का वास्तविक आनंद तभी सार्थक होता है, जब समाज के प्रत्येक घर में खुशियों का दीप जले और कोई भी परिवार त्योहार की खुशियों से वंचित न रहे। इसी सेवा, समर्पण और सामाजिक सरोकार की भावना के साथ झारखंड विधानसभा के सचेतक सह

धनबाद विधायक राज सिन्हा पिछले 11 वर्षों से लगातार दीपावली के अवसर पर जरूरतमंद परिवारों के बीच दीया, बाती एवं तेल का वितरण करते आ रहे हैं। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए आज विधायक राज सिन्हा ने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार धनबाद विधानसभा क्षेत्र के मनईटांड, धैया ठाकुरकुल्ही, पथराकुल्ही, चाँदमारी आदी क्षेत्रों सहित धनबाद विधानसभा के विभिन्न इलाको में जरूरतमंद परिवारों के बीच दीया, बाती एवं तेल का वितरण किया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही।

वितरण अभियान के माध्यम से माननीय विधायक ने क्षेत्र के लोगों को यह संदेश दिया कि दीपावली की खुशियां समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचनी चाहिए और हर घर में उत्साह एवं उल्लास के साथ दीपोत्सव मनाया जाना चाहिए। विधायक राज सिन्हा ने इस अवसर पर विशेष रूप से लोगों से कुम्हार भाइयों द्वारा अपने हाथों से निर्मित पारंपरिक देशी मिट्टी के दीयों का ही अधिकाधिक प्रयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मिट्टी का दीया केवल दीपावली की परंपरा और संस्कृति का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह हमारे स्थानीय कुम्हार भाई-बहनों की आजीविका से भी जुड़ा हुआ है। जब हम देशी मिट्टी के दीये खरीदते हैं, तो एक ओर अपनी परंपरा और संस्कृति को संरक्षित करते हैं, वहीं दूसरी ओर स्थानीय कारीगरों और उनके परिवारों के जीवन में भी खुशियों का उजाला पहुंचाते हैं।

विधायक श्री सिन्हा ने कहा कि दीपावली केवल अपने घर को रोशन करने का पर्व नहीं, है बल्कि दूसरों के जीवन में भी प्रकाश, प्रेम और खुशियां बांटने का संदेश देती है। उन्होंने सभी धनबाद वासियों से अपील की है कि इस दीपावली पर स्वदेशी अपनाएं, स्थानीय कुम्हारों से मिट्टी के दीये खरीदें और जरूरतमंद परिवारों के साथ त्योहार की खुशियां साझा करें विधायक राज सिन्हा की यह 11 वर्षों से निरंतर चल रही पहल सेवा, सामाजिक सहभागिता, स्वदेशी और सांस्कृतिक परंपराओं को सहेजने का संदेश देती है। उनका संकल्प है

कि दीपावली का प्रकाश केवल कुछ घरों तक सीमित न रहे, बल्कि समाज के हर घर और हर आंगन तक पहुंच इस अवसर पे मंडल अध्यक्ष इंद्रभूषण कुशवाहा, हुल्लास दास, सन्नी रवानी, संजय गोस्वामी, राजकुमार मंडल,राणा सिंह, जगबंधु मंडल, दिलीप सिंह, सपन कश्यप, द्विवेश कुमार, टिंकू साव, अजीत शर्मा, राजकुमार मंडल, पुष्पा देवी, बृजनंदन शर्मा, मनोज रिंकू, अमित सिंह, अजय मालाकार सहित सैंकड़ो लोग उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *