
सेवा और समर्पण परिवार ने हर वर्ष की तरह इस बार भी अस्पताल में भर्ती बच्चों एवं उनके परिजनों के साथ दिवाली मनाई।
इस अवसर पर सदस्यों ने बच्चों के साथ रंगोली बनाई, मिठाइयाँ बाँटी और समय बिताकर उनके चेहरों पर मुस्कान लाने का प्रयास किया। लगभग 250 पैकेट मिठाइयाँ, मोमबत्तियाँ, फुलझड़ी और अनार वितरित किए गए।

बच्चों और उनके परिजनों में खासा उत्साह देखने को मिला। अस्पताल का माहौल भी खुशियों से भर गया।

कार्यक्रम में Founder Members मनीषा सिंह, रेखा शर्मा, सुरभि स्नेह, लीला शंकर, काजल झा एवं सुप्रिति वर्मा तथा Active Members पूजा रानी, छवि, मृदुला श्रीवास्तव सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
संस्था का संदेश है कि दिवाली की असली खुशी अपने घर को रोशन करने में नहीं, बल्कि दूसरों के जीवन में खुशियों का दीप जलाने में है।
❤️ सेवा ही हमारा संकल्प, मुस्कान ही हमारी पहचान।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
