• Thu. Nov 5th, 2026

सरायकेला : चांडिल रेलवे स्टेशन से महज 100 मीटर की दूरी पर ठेला से सामग्री की चोरी, लगभग 30 हजार रुपये की सामग्री लेकर चोर हुए फरार, नीमडीह थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ीं*

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Nov 5, 2026
crescent ad
सरायकेला : नीमडीह थाना क्षेत्र के चांडिल रेलवे स्टेशन के समीप मनोज भुजा-चना ठेला से चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। प्रतिदिन की तरह आज सुबह जब दुकानदार दुकान खोलने पहुंचा, तो देखा कि ठेला से सभी सामग्री चोर चोरी करके फरार हो गए थे।
मनोज सिंह पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के बलराम से प्रतिदिन लंबे समय से चांडिल रेलवे स्टेशन जाने वाले सड़क के किनारे ठेला लगाकर व्यवसाय करता था। वह चना, झालमुड़ी, बॉयल अंडा आदि सामग्री की बिक्री करता था।
चांडिल में मामा का घर होने के कारण वह सुबह हावड़ा ट्रेन से आकर दुकान लगाता था और शाम को उसी ट्रेन से पुरुलिया चला जाता था। इतने वर्षों में आज से पहले कभी चोरी नहीं हुई थी। इसी कारोबार से वह अपने और अपने परिवार का जीवन यापन करता है।
दुकानदार प्रतिदिन की तरह शाम को जाने से पहले ठेला पर रखी सभी सामग्री को तिरपाल से ढककर रखता था। आज सुबह पहुंचकर देखा कि तिरपाल हटाकर चोर ने घटना को अंजाम दिया है। लगभग तीस हजार रुपये की सामग्री की चोरी हुई है।
नीमडीह थाना क्षेत्र में चोरों का उपद्रव दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। कुछ दिन पूर्व पितकी मध्य विद्यालय, पितकी से लाखों रुपये की मिड डे मील बनाने की सामग्री के साथ चावल की चोरी हुई थी, जिसकी लिखित शिकायत शिक्षक द्वारा थाने में दी गई थी। आज फिर चांडिल रेलवे स्टेशन से महज 100 मीटर की दूरी पर ठेला से चोरी की घटना को अंजाम दिया गया, जो सोचने वाली बात है।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *