
सरायकेला : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के नीमडीह के जामडीह में बन रहे रेलवे ओवरब्रिज का रक्षा राज्यमंत्री एवं रांची सांसद संजय सेठ ने किया निरीक्षण, दीपावली के अवसर पर 14 नवंबर को ओवरब्रिज का एक मार्ग चालू हो जाएगा ।
संसद ने कहा आज माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत के सपने को पूरा होता देख आज हम सभी भारतवासी गौरवान्वित हैं। माननीय प्रधानमंत्री जी की दूरदर्शी सोच और राष्ट्रवादी विचारों का परिणाम आज धरातल पर देखने को मिल रहा है।
चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में टाटा-पुरुलिया राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-18 स्थित नीमडीह के जामडीह में बन रहे दक्षिण पूर्वी रेलवे के आद्रा प्रमंडल के अधीन रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य का आज माननीय रक्षा राज्यमंत्री एवं रांची के सांसद संजय सेठ ने निरीक्षण किया।
दीपावली के शुभ अवसर पर 14 नवंबर को जामडीह ओवरब्रिज का एक मार्ग चालू हो जाएगा, निर्माण कार्य लगभग पूरा हो गया है।
माननीय मंत्री जी के अथक प्रयासों से पूर्व में पितकी ओवरब्रिज को चालू किया गया है, जिससे झारखंड और पश्चिम बंगाल के लाखों लोगों को पितकी गेट फाटक के जाम से बड़ी राहत मिली है।
अब जामडीह ओवरब्रिज चालू होने के बाद यात्रियों को इस मार्ग पर सुखद यात्रा का लाभ मिलेगा। आए दिन पितकी गेट के बाद अब जामडीह रेलवे गेट जाम रहने से आवागमन करने वाले यात्रियों एवं राहगीरों को बस, ट्रक, एंबुलेंस, स्कूल बस आदि को कठिनाई का सामना करना पड़ता था।
इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री पापू बर्मा, भाजपा नेता हरेलाल महतो रविशंकर मौर्य, जिला महामंत्री भूषण मुर्मू, सांसद प्रतिनिधि मनोज महतो, पूर्व जिला परिषद सदस्य अनीता पारित, जिला परिषद सदस्य असित सिंह पातर, नीमडीह पश्चिम मंडल अध्यक्ष जयंतो रजक, चांडिल मंडल अध्यक्ष जगदीश महतो, चौका मंडल अध्यक्ष चामू राम भुईयां, ईचागढ़ पूर्वी मंडल अध्यक्ष शिशिर प्रमाणिक, कपाली मंडल अध्यक्ष राहुल मंडल, दिवाकर सिंह, विशाल चौधरी, चांडिल उप प्रमुख रामकृष्ण महतो, महेश कर्मकार, युधिष्ठिर महतो, आकाश महतो एवं माधव सिंह मुंडा सहित कई भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
