• Wed. Nov 4th, 2026

कुल्टी – जिला प्रशासन तथा नगर निगम की उच्च स्तरीय टीम ने बराकर के छठ घाट का किया निरीक्षण ।

admin's avatar

Byadmin

Nov 4, 2026
crescent ad

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

 

कुल्टी आस्था का महापर्व छठ की तैयारियों को लेकर सोमवार को जिला प्रशासन तथा नगर निगम की उच्च स्तरीय टीम ने बराकर के छठ घाट का निरीक्षण किया । जब कि कुल्टी-बराकर क्षेत्र के छठ घाट को लेकर जिला प्रशासन के साथ मंत्री डाक्टर अजय पोद्दार की मन्त्रणा हो चुकी थी ।

इस संबंध में बताया जाता है कि आस्था का महापर्व आरंभ होने में कुछ ही दिन बाकी है और इस दौरान छठ व्रतियों को किसी तरह की कोई परेशानी ना हो जिसे लेकर प्रशासन पूरी तरह से सजग है । इसी क्रम में जिला शासकएस पन्नाबलम पुलिस कमिश्नर डा प्रणव कुमार ,एसीपी सोमनाथ साह , डीसीपी मोहमद सना अख्तर नगरनिगम के सचिव अमित मंडल

डीसी ट्रैफिक ने बराकर पहुंच कर छठ घाट की तैयारियों का जायजा लिया । छठ घाट निरीक्षण के दौरान एसडीओ जिला शासक एस पन्नाबलम ने सामाजिक संगठन के सदस्यों तथा छठ पूजा सेवा समिति के सदस्यों से बातचीत कर घाटों की तैयारियों की पूरी जानकारी लिया । उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों से कहा कि छठ के दिन सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया जाए । सभी घाटों पर लाइट की समुचित व्यवस्था किया जाय । जिससे छठ व्रतियों को कोई परेशानी ना हो । उन्होंने सेवा समिति के सदस्यों से कहा कि घाट पर लाइट , कपड़े बदलने वाले स्थान या अन्य सुरक्षा व्यवस्था की पूरी जानकारी प्रशासन के लोगों दे ताकि कही कुछ कमी हो तो उसे तत्काल पूरा किया जाय ।

उन्होंने ने छठ घाटों पर सिविक वॉलिंटियर के टीम के साथ गोताखोर को भी तैनात करने को कहा । जिससे कि कोई भी अप्रत्याशित घटना होने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे रोका जा सके और हर स्थिति से निपटा जा सके । इस अवसर पर कई छठ पूजा सेवा समिति के सदस्य तथा सामाजिक संगठन के लोग मौजूद थे ।

इस दौरान स्थानीय भाजपा नेता राजू यादव, सौरभ चौरसिया, टींकू वर्मा, प्रेमदेव दास, मनमोहन राय, आदित्य नारायण शर्मा समेत कई लोग उपस्थित थे ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *