• Tue. Nov 3rd, 2026

मीरूडीह में पत्नी की चाकू मारकर हत्या,दूसरा पति गिरफ्तार,चाकू,बाइक और मोबाइल बरामद

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Nov 3, 2026
crescent ad
आदित्यपुर (का.प्र.)। आरआईटी थाना क्षेत्र के मीरूडीह बस्ती में रविवार की रात पारिवारिक विवाद में एक महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना में मृतका राधिका सवैया की हत्या का आरोप उसके दूसरे पति विजय बानरा पर है।
पुलिस के अनुसार एक नवंबर की रात विजय ने राधिका पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे तत्काल इलाज के लिए टीएमएच ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इस मामले में मृतका की सास बसंती सिंकू के लिखित आवेदन पर मामला प्राथमिकी दर्ज की गई।
अनुसंधान के दौरान पुलिस ने आरोपी विजय बानरा को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू, मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed