• Tue. Nov 3rd, 2026

आदित्यपुर। मिरूडीह कचड़ा प्लांट के विरोध में ग्रामीणों की विशाल वार्ड सभा, प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी बिना ग्रामसभा की सहमति जमीन अधिग्रहण और डीपीआर तैयार करने का लगाया आरोप, आंदोलन तेज करने की चेतावनी

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Nov 3, 2026
crescent ad
आदित्यपुर । आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या-9 मे सीतारामपुर स्थित न्यू फिल्टर प्लांट फुटबॉल मैदान में मंगलवार को प्रस्तावित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट (कचड़ा) प्लांट के विरोध में विशाल वार्ड सभा आयोजित की गई। पार्षद दुर्गा चरण बेसरा के नेतृत्व में आयोजित सभा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, विस्थापितों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लेकर विरोध जताया।
सभा का संचालन रवीन्द्र बास्के ने किया। मुख्य वक्ताओं ने आरोप लगाया कि नगर आयुक्त को आमंत्रित करने के बावजूद वे सभा में नहीं पहुंचे। बिना ग्रामसभा की सहमति के जमीन अधिग्रहण कर डीपीआर तैयार किया गया है। ग्राम प्रधान (माझी बाबा) रवि हांसदा ने कहा कि ग्रामीणों को बिना सूचना दिए कचड़ा गिराने का काम शुरू करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस दौरान ग्रामीणों ने ‘कचड़ा प्लांट गो बैक’ के नारे लगाए।पार्षद दुर्गा चरण बेसरा ने कहा कि ग्रामीणों की आपत्तियों और सुझावों को संकलित कर उपायुक्त, नगर आयुक्त एवं राज्य सरकार को सौंपा जाएगा।
सभा में प्रमुख रूप से मांझी संथाल टुडू (मीरूडीह), माझी रवि हांसदा व सुकु बास्के (सीतारामपुर), माझी गुरुवा हेम्ब्रम (काशीडीह), माझी गुलिया हांसदा बेसरा (भुवा), माझी कांदना हांसदा (जोजोडीह) शामिल हुए। वहीं विस्थापित समिति से पूर्व ग्राम प्रधान हमेंद्र महतो व गुरुचरण महतो, मत्स्य समिति से चरण हांसदा, सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश हांसदा, सुधाकर हांसदा, रंजीत महतो, बुधराम बेसरा, राम हांसदा सहित बड़ी संख्या में महिला व पुरुष मौजूद थे।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *