
सरायकेला : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के उरमाल जिला पार्टी कार्यालय में झारखंड श्रमिक संघ के जिला कार्यालय में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के पूर्व केंद्रीय उपाध्यक्ष ने की बैठक में मुख्य रूप से झारखंड श्रमिक संघ के केंद्रीय महासचिव सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक का मुख्य विषय विगत 27 अक्टूबर 2026 को चांडिल प्रखंड में झारखंड श्रमिक संघ द्वारा किए गए जनप्रदर्शन एवं धरना प्रदर्शन की समीक्षा, चर्चा तथा आगे की रणनीति पर विचार करना था।

बैठक में चर्चा के दौरान आरोप लगाया गया कि 27 अक्टूबर के जनप्रदर्शन के दूसरे दिन, 28 अक्टूबर 2026, बुधवार को

खूंटी पंचायत के अंतर्गत कुरली स्थित मेसर्स जय मंगला स्पंज आयरन प्रा. लि. कंपनी के प्रबंधक / निदेशक के द्वारा रिजु माझी की जमीन पर तीन हाइवा कचरा फेंक दिया गया। इस मामले को लेकर बैठक में कहा गया कि इसकी सूचना कंपनी के निदेशक / प्रबंधक को दी गई है और इसका जवाबदेही संबंधित विभाग की होगी।
बैठक में यह भी चर्चा हुई कि चांडिल में जनप्रदर्शन के दिन संघ के केंद्रीय महासचिव द्वारा आगे की कार्रवाई को लेकर समय दिया जा रहा है।
बैठक की जानकारी देते हुए रिजु माझी द्वारा बताया गया ।झारखंड श्रमिक संघ (जेएमएम) की बैठक में कार्यकर्ता की कम उपस्थिति के कारण आज की बैठक को स्थगित कर दिया गया। साथ ही निर्णय लिया गया कि अगली बैठक 07 नवंबर 2026 को दोपहर 2:00 बजे के आसपास चांडिल एनएच 33 टाटा रांची हाइवे मुख्य राज्यमार्ग स्थित होटल सोहराई गार्डन (जयदा) में आयोजित की जाएगी ,इस प्रस्ताव पर बैठक में सहमति बनी।
इस अवसर पर रिजु माझी, सुखलाल माझी, बबलू सिंह मुंडा, प्रफुल्ल सिंह मुंडा, जागरण सोरेन, राम हांसदा, शैलेन्द्र कुमार मेथी आदि लोग उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
